एक्सप्लोरर

BMCM Box Office Collection Day 3: ईद के बाद बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की 'बड़े मियां छोटे मियां', जानें शनिवार को कैसा रहेगा कलेक्शन

BMCM Box Office Collection Day 3: 'बड़े मिया छोटे मियां' फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है. फिल्म की शुरुआत शानदार रही लेकिन अब फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है.

BMCM Box Office Collection Day 3: इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ईद के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ स्टारर इस हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. लेकिन जिस तरह से फिल्म को लेकर हाइप बनाया गया था, उस हिसाब से फिल्म कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. फिल्म की शुरुआत शानदार रही लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई आधी हो गई. 

ईद के बाद घटी 'बड़े मियां छोटे मियां की कमाई
अक्षय की इस मल्टीस्टारर फिल्म में एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी, ग्लैमर...ये सब कुछ है, बावजूद इसके दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई. फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है और यही वजह है कि मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ने की बजाय घटता चला जा रहा है. तो आइए जानते हैं शनिवार को फिल्म कितनी कमाई कर पाएगी...

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के तीसरे दिन रात साढ़े 10 बजे के करीब 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का 3 दिनों का कुल कलेक्शन अब 31.75 करोड़ रुपये हो गया है.

उम्मीद की जा रही थी कि वीकेंड पर कमाई में उछाल देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अगर यही हाल रहा है तो 'बड़े मियां छोटे मियां' को अपना बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो जाएगा. 

'मैदान' और 'बड़े मिया छोड़े मियां' की भिड़ंत
मालूम हो कि 11 अप्रैल को 'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ अजय देवगन की 'मैदान' भी थिएटर में रिलीज हुई है. दो बड़े सुपरस्टार होने की वजह से इन दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच गजब का क्रेज था. बेशक कमाई के मामले में अक्षय की फिल्म मैदान से आग चल रही है. लेकिन मैदान में अजय देवगन के काम की खूब तारीफ हो रही है.

'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय और टाइगर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा अहम किरदारों में नजर आई हैं. 

ये भी पढ़ें: BMCM Collection: हिंदी में करोड़ों में कमाई, दूसरी भाषाओं में सिर्फ 25 लाख, पृथ्वीराज के होने के बावजूद साउथ इंडिया में क्यों नहीं चला फिल्म का जादू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम
'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget