एक्सप्लोरर

Ayodhya Verdict: फैसले का बॉलीवुड हस्तियों ने किया स्वागत, अमन और सद्भाव बनाये रखने की अपील की

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ से आए इस फैसले का बालीवुड के कलाकारों ने स्वागत करते हुए देशवासियों से अमन और सद्भाव बनाये रखने की अपील की है.

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार (9 नवंबर) को सात दशक पुराने अयोध्या भूमि विवाद मामले में अपना फैसला सुनाया है. अपने फैसले में एपेक्स कोर्ट ने केंद्र को तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया जो विवादित स्थल पर मंदिर का निर्माण करेगा. इसके अलावा कोर्ट ने केंद्र को मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ की एक वैकल्पिक जमीन आवंटित करने का भी आदेश दिया है.

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ से आए इस फैसले का बालीवुड के कलाकारों ने स्वागत करते हुए देशवासियों से अमन और सद्भाव बनाये रखने की अपील की है. वहीं, खेल जगत की हस्तियों ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सराहा.

‘पिंक’ फेम अभिनेत्री तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, ‘‘उच्चतम न्यायालय जिंदाबाद अब जो जरूरी है, वह किया जाये अब उन मसलों पर काम किया जाये जिससे हमारे देश को रहने के लिये सर्वश्रेष्ठ स्थान बनाने में मदद मिले.’’

वहीं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया, ‘‘उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले पर न्यायोचित फैसले का स्वागत आखिरकार बरसों से लंबित मसला सुलझ गया.’’

‘रंग दे बसंती’ फेम अभिनेता कुणाल कपूर ने लिखा, ‘‘अब अमन और सद्भाव बनाने का समय है एक दूसरे के प्रति संवेदनशील रहें और एकजुट भारत का निर्माण करें.’’

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक में शीर्ष भूमिका निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेराय ने कहा, ‘‘राष्ट्रपिता से बेहतर यह बात कौन कह सकता था शांति बनाये रखकर और हमेशा एकजुट रहकर महात्मा का सम्मान करें.’’

अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट किया,‘‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान.’’

अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सभी संबंधित पक्षों से विनम्र अनुरोध है कि अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करें. यह आपके खिलाफ हो या पक्ष में इसे गरिमा के साथ स्वीकार करे हमें एकजुट होकर यहां से आगे बढना है जय हिंद.’’

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने हरिवंशराय बच्चन की कविता ‘मधुशाला’ की पंक्तियां लिखी, ‘‘बैर बढाते मंदिर मस्जिद, मेल कराती मधुशाला.’’

भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने भगवान राम की तस्वीर ट्वीट करके लिखा, ‘‘श्रीराम जय राम, जय जय राम.’’

पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया. योगेश्वर ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘सर्वोच्च न्यायलय ने राम मंदिर के पक्ष में लिया फैसला. आज का दिन इतिहास के पन्नों पर अंकित हो गया है....... जय श्री राम.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार शाम 6.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार शाम 6.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार शाम 6.30 तक एडवांस बुकिंग में 6.95 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार शाम तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget