एक्सप्लोरर

विराट से शादी पर अनुष्का बोलीं- अभिनेत्री का 29 की उम्र में शादी करना जल्दी माना जाता है, मगर मैं इश्क में थी, तो कर लिया

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 के दिसंबर में एक दूसरे से शादी की थी. दोनों की शादी हिंदुस्तान से बाहर इटली जैसे खूबसूरत शहर में हुई. अब डेढ़ साल बाद अनुष्का ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की लव लाइफ जितनी चर्चा में रही थी, उतनी ही सुर्खियां उन दोनों की शादी ने भी बटोरी. हाल ये है कि शादी के करीब डेढ़ साल गुज़र जाने के बाद भी सिनेमा और खेल के संगम से बनी ये जोड़ी अक्सर चर्चा में रहती है. हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में विराट से शादी को लेकर खुलकर बात चीत की है.

साल 2017 के दिसंबर में जब अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की थी तो उनकी उम्र 29 साल थी. इसपर अनुष्का ने फिल्मफेयर से बात करते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि 29 साल की उम्र में अभिनेत्री को शादी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा, "हमारी ऑडियंस का हमारी इंडस्ट्री से ज्यादा विकास हुआ है. अब दर्शक कलाकार को बस परदे पर देखने में दिलचस्पी रखते हैं. उन्हें आपके व्यक्तिगत जीवन से कोई फर्क नहीं पड़ता, चाहें आप शादीशुदा हों, या फिर आप मां बन चुकी हों."

अनुष्का के मुताबिक, "हमें इस मानसिकता से बाहर निकल जाना चाहिए. मैंने 29 साल की उम्र में शादी कर ली थी. आमतौर पर एक अभिनेत्री के लिए इस उम्र को कम माना जाता है. पर मैंने किया, क्योंकि मैं इश्क में गिरफ्तार थी. और मैं अभी भी मोहब्बत की गिरफ्त में ही हूं. शादी एक प्राकृतिक प्रगति थी."

View this post on Instagram
 

It's heaven, when you don't sense time passing by ... It's heaven, when you marry a good 'man' ... ????

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

बातचीत में अनुष्का ने इस ओर भी इशारा किया कि जब मर्द करियर की परवाह किए बगैर शादी कर सकते हैं, तो औरतें क्यों नहीं कर सकतीं. इस इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की.

अनुष्का ने कहा, "उनकी ईमानदारी एक वो चीज़ है, जिसकी मैं बहुत कद्र करती हूं. मैं एक ईमानदार लड़की हूं इसलिए मैं इस चीज़ को लेकर काफी सजग रहती हूं. वो भी बहुत ईमानदार हैं. मैं बेहद खुश हूं कि मैं उनके जैसे किसी इंसान से मिली, क्योंकि हम दोनों ही अपनी ज़िंदगी को पूरी ईमानदारी के साथ जीते हैं. ये एक दम पारदर्शी और साफ है. मेरे पास एक ऐसा जीवन साथी है, जिसके पास कुछ भी झूठा नहीं है. सब कुछ सच है."

अनुष्का ने ये भी बताया कि विराट और वो दोनों लोग एक दूसरे को काफी सपोर्ट करते हैं. उन्होंने कहा, "वो (विराट) उनमें से हैं जो लगातार प्रोफेशनली और व्यकिगततौर पर बेहतर करने की कोशिश करते रहते हैं. मैं भी उसी तरह की हूं. हम खुद को गंभीरता से नहीं लेते. हम लोगों की तरह ही हैं. इसलिए हम साथ हैं."

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली में एक दूसरे से शादी रचाई थी. बाद में भारत में आकर भी दोनों सितारों ने कई रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत तक के मेहमान शामिल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन ने किराए पर दिया जुहू वाला बंगला, हर महीने मिलेगा इतने लाख रेंट
अजय देवगन ने किराए पर दिया जुहू वाला बंगला, हर महीने मिलेगा इतने लाख रेंट
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 6 बजे तक कलेक्शन 12 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, शाम 6 बजे तक कलेक्शन 12 करोड़ के पार
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 6 बजे तक 2 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget