एक्सप्लोरर

अनुभव सिन्हा ने कहा- किसने सोचा था कि मैं एक दिन थप्पड़ पर कोई फिल्म बनाऊंगा

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी 'थप्पड़' बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिज़नेस कर रही है. फिल्म ने पांच दिनों में 19.13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस फिल्म में तापसी के अभिनय को भी सराहा गया है.

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू की हालिया रिलीज फिल्म 'थप्पड़' की समीक्षकों ने खूब तारीफ की है और इसके साथ ही साथ दर्शकों से भी फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली रही है. फिल्म ने दर्शकों को घरेलू हिंसा पर एक सम्पूर्ण नई अवधारणा को अपनाने और इस पर बात शुरू करने के लिए प्रेरित किया है. फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा इसे मिल रहे प्यार को देखते हुए काफी अभिभूत हैं.

अभिनव सिन्हा ने कहा, "आखिरी बार 'आर्टिकल 15' के बाद मुझे ढेर सारी तारीफें मिली थीं. मैं भागकर गुलमर्ग चला गया था, पहाड़ों में, जहां नेटवर्क नहीं था. मुझे इस तरह के प्यार से डर लगता है, जहां लोग थिएटर से बाहर आकर कहते हैं कि 'यह अनुभव सिन्हा का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है.' मैं दबाव महसूस करता हूं और सोचता हूं कि अब अगला मैं क्या बनाऊं. अब मैं सोचता हूं कि मैं ऐसा कुछ भी नहीं बनाऊंगा, जो औसत या सामान्य दर्जे का हो."

क्या उन्होंने कभी सोचा था कि वह थप्पड़ पर एक पूरी फिल्म बना देंगे? इस पर अनुभव ने कहा, "आज का समय हम कहानीकारों के लिए बेहतरीन है. जब मैंने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी, तब एक निश्चित श्रेणी की ही कहानियां बताई जाती थीं. किसने सोचा था कि एक दिन मुझे एक ऐसी कहानी पर फिल्म बनाने का मौका मिलेगा, जो और कुछ नहीं बस एक थप्पड़ पर आधारित होगी-एक ऐसा आचरण, जिसे आज तक सामान्य दृष्टि से देखा जाता रहा है और अगर कोई महिला इसे लेकर नाराज हो जाती हैं, तो समाज कहता है कि वह इसे लेकर ज्यादा सोच रही है."

अनुभव आगे कहते हैं, "मैं पूरा श्रेय दर्शकों को देना चाहूंगा, जिन्होंने हममें इस तरह की कहानियों को बताने का आत्मविश्वास जगाया और एक ऐसे विषय पर सवाल उठाया, जो हमारे लिए मायने रखती हैं और वह भी मुख्यधारा की फिल्मों में."

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sulakshana Pandit Birth Anniversary: 'शोले' के 'ठाकुर' के कारण ताउम्र कुंवारी रहीं सुलक्षणा पंडित! चली गई थीं डिप्रेशन में
'शोले' के 'ठाकुर' के कारण ताउम्र कुंवारी रहीं सुलक्षणा पंडित! चली गई थीं डिप्रेशन में
'घर की शादी' का सपना था, अंशुला कपूर ने बताया कैसे सजाया अपना ड्रीम वेडिंग वेन्यू
'घर की शादी' का सपना था, अंशुला कपूर ने बताया कैसे सजाया अपना ड्रीम वेडिंग वेन्यू
बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में आलिया भट्ट ने निभाई खास रस्म, कलीरे बांधते वीडियो हुआ वायरल
बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में आलिया भट्ट ने निभाई खास रस्म, कलीरे बांधते वीडियो हुआ वायरल
अरशद वारसी ने मुंबई के अंधेरी में बेची अपनी दुकान, 6.25 करोड़ रुपये में हुई डील
अरशद वारसी ने मुंबई के अंधेरी में बेची अपनी दुकान, 6.25 करोड़ रुपये में हुई डील

वीडियोज

Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget