एक्सप्लोरर

राजकपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, गर्लफ्रेंड के साथ बसों में धक्के खाते-फिरते थे, दिलचस्प है सुनीता के साथ लव स्टोरी

बॉलीवुड के सफलतम अभिनेताओं में से एक हैं. उनके पास दौलत, शोहरत सब कुछ हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके परिवार को हिन्दी सिनेमा के शो मैन राजकपूर के गैराज में रहना पड़ा था.

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया और सदाबहार हीरो अनिल कपूर पिछले चार दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. 64 साल की उम्र में उनकी फिटनेस आज भी अच्छे-अच्छों को मात देते हैं. उनको देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हैं. आज वो बॉलीवुड के सफलतम अभिनेताओं में से एक हैं. उनके पास दौलत, शोहरत, शानगार बंगला, महंगी गाड़ियां सब कुछ हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वो हमेशा से इतने अमीर नहीं रहे. एक वक्त ऐसा भी था जब उनके परिवार को हिन्दी सिनेमा के शो मैन राजकपूर के गैराज में रहना पड़ा था.
राजकपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, गर्लफ्रेंड के साथ बसों में धक्के खाते-फिरते थे, दिलचस्प है सुनीता के साथ लव स्टोरी

अनिल कपूर जाने-माने निर्देशक सुरेन्द्र कपूर के बेटे हैं. सुरेन्द्र कपूर जब पहली बार मुंबई आए तो उनके पास रहने का ठिकाना नहीं था. जिसके बाद उन्हें अभिनेता राजकपूर ने सहारा दिया. शुरुआती दिनों में अनिल कपूर को अपने परिवार के साथ राजकपूर के गैराज में रहना पड़ा था. हालांकि बाद में उन्होंने मुंबई में ही एक कमरे का छोटा सा घर किराए पर ले लिया. अनिल कपूर की जिन्दगी में उनके पिता सुरेन्द्र का भी योगदान रहा. सुरेन्द्र ने फिल्मों में डायरेक्शन शुरू कर दिया. जिसके बाद अनिल कपूर ने भी फिल्मों में काम करने का मन बना लिया.
राजकपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, गर्लफ्रेंड के साथ बसों में धक्के खाते-फिरते थे, दिलचस्प है सुनीता के साथ लव स्टोरी

अनिल कपूर ने 1979 में फिल्म 'हमारे-तुम्हारे' में बतौर सपोर्टिंग एक्टर काम किया. इसके बाद अगले साल उन्होने तेलगू फिल्म 'वामसा व्रुक्षम' में लीड रोल किया. अनिल कपूर अभी फिल्मों के लिए स्ट्रगल ही कर रहे थे कि उनकी जिन्दगी में प्यार की एन्ट्री हो गई. सुनीता उन दिनों मॉडलिंग किया करती थीं. सुनीता को देखते ही वो उनके प्यार में गिरफ्तार हो गए. अनिल के दोस्त ने सुनीता का नंबर दिया.  इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई.

स्ट्रगलिंग के दौरान अनिल के पास अपनी गाड़ी भी नहीं हुआ करती थी. सुनीता के साथ डेट पर जाते वक्त वो टैक्सी या बस का इस्तेमाल किया करते थे. दिलचस्प बात ये हैं कि मॉडल होने के बावजूद सुनीता भी उनके साथ बसों में घूमती थीं, और कई बार उनका खर्च भी उठाती थीं.
राजकपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, गर्लफ्रेंड के साथ बसों में धक्के खाते-फिरते थे, दिलचस्प है सुनीता के साथ लव स्टोरी

साल 1984 में अनिल कपूर की फिल्म मशाल आई, जिससे इंडस्ट्री में उनके नाम की चर्चा शुरू हो गईं. वो सुनीता से शादी करना चाहते थे पर दोस्तों ने कहा कि करियर के इस पड़ाव पर शादी करना खतरनाक हो सकता है.  इस वजह से उन्होंने दो बार शादी को पोस्टपोन किया. 19 मई 1984 को अनिल कपूर और सुनीता शादी के बंधन में बंध गए. शादी के बाद सुनीता ने मॉडलिंग छोड़ दी और वो पति के साथ ही बिजी हो गईं. वो उनके ड्रेस डिजायन करने के साथ बाकी काम भी संभालने लगीं.
राजकपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, गर्लफ्रेंड के साथ बसों में धक्के खाते-फिरते थे, दिलचस्प है सुनीता के साथ लव स्टोरी

1987 में अनिल कपूर फिल्म मिस्टर इंडिया में दिखाई दिए इस फिल्म में उनके साथ श्री देवी ने काम किया था. ये फिल्म सुपर हिट रही. इसके बाद तो जैसे अनिल कपूर के करियर को पंख लग गए.  इसके बाद उन्होंने  मेरी जंग,  विरासत, जुदाई, लाडला, किशन कन्हैया, ताल, पुकार, नो एंट्री,  दिल धड़कने दो जैसी कई फिल्में की.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को भी 'धमाल' का रहा दबदबा, आखिरी सांसे गिन रही 'अल्फा'- 'वेलकम टू द जंगल', जानें- कलेक्शन
गुरुवार को भी 'धमाल' का रहा दबदबा, आखिरी सांसे गिन रही 'अल्फा'- 'वेलकम टू द जंगल', जानें- कलेक्शन
'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी होगी खास', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी पर की बात
'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी होगी खास', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी पर की बात
'आप कितनी पाबंदी लगाओगे...', कॉमेडी में अभद्र भाषा पर अर्चना पूरन सिंह ने दिया बड़ा बयान
'आप कितनी पाबंदी लगाओगे...', कॉमेडी में अभद्र भाषा पर अर्चना पूरन सिंह ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget