एक्सप्लोरर

Subedaar: अनिल कपूर ने शुरू की एक्शन-ड्रामा फिल्म की शूटिंग, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Subedaar: अनिल कपूर ने अपनी नई फिल्म सूबेदार की शूटिंग शुरू कर दी है. ये एक्शन-ड्रामा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

Subedaar: फिल्म जगत के सुपरस्टार अनिल कपूर जल्द ही आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतते नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. एक्शन-ड्रामा फिल्म में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं. सुरेश त्रिवेणी ने मनोरंजन जगत को ‘जलसा’ और ‘तुम्हारी सुलु’ जैसी सफल फिल्में दी हैं.

फिल्म निर्माता ने बुधवार को एक पोस्ट साझा कर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की है. इसके साथ ही निर्माता ने फिल्म से अनिल कपूर का लुक भी साझा किया है. फिल्म में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में राधिका अनिल कपूर की बेटी श्यामा की भूमिका निभाती नजर आएंगी.

अनिल कपूर और राधिका मदान के साथ-साथ और भी कई शानदार कलाकार अहम रोल में हैं.

वहीं, फिल्म की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो ‘सूबेदार’ भारतीय पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें सूबेदार अर्जुन मौर्य की कहानी दिखाई गई है. इसमें वह तमाम परिस्थितियों के बीच जीवन जीने की चुनौतियों से जूझता है और अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण संबंधों को संभालता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

कभी देश के लिए लड़ने वाले एक सैनिक को अब अपने घर और परिवार की रक्षा के लिए अपने भीतर के दुश्मनों से लड़ना होगा. अनिल ने जून 2024 की शुरुआत में ही फिल्म की तैयारी शुरू कर दी थी.

सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित फिल्म विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्मित है और सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर द्वारा लिखित है. फिल्म के संवाद को सुरेश त्रिवेणी और सौरभ ने लिखा है. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर आएगी.

इस बीच पेशेवर काम की बात करें तो अनिल कपूर हाल ही में स्ट्रीमिंग रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे सीजन की मेजबानी करते नजर आए थे. 'बिग बॉस ओटीटी' की जीत का ताज सना मकबूल के सिर पर सजा था.

अनिल कपूर ने सत्तीराजू लक्ष्मीनारायण द्वारा निर्देशित 1983 की रोमांस-ड्रामा फिल्म 'वो सात दिन' से डेब्यू किया था.

अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म के एक दृश्य का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें लिखा था ‘आज मैंने एक अभिनेता और एक मनोरंजनकर्ता के रूप में 40 साल पूरे कर लिए हैं.‘

ये भी पढ़ें: विक्की कौशल ने अपने फोटोशूट से इंटरनेट पर मचाई खलबली, कैटरीना कैफ ने किया रिएक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 6 बजे तक कलेक्शन 12 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, शाम 6 बजे तक कलेक्शन 12 करोड़ के पार
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 6 बजे तक 2 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget