एक्सप्लोरर

Covid 19: अमिताभ-अभिषेक बच्चन पर इलाज का अच्छा असर, सात दिन बाद हो सकती है अस्पताल से छुट्टी

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की हालात में सुधार हो रहा है. अस्पताल से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि दोनों पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है. अब दोनों को अस्पताल में सात दिन तक और रहना होगा.

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं. अमिताभ बच्चन को अस्पताल के आइसोलेशन यूनिट में भर्ती करवाया गया है, जबकि अभिषेक बच्चन सामान्य वार्ड में भर्ती हैं. अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने दोनों कलाकारों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है. अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन पर इलाज का अच्छा असर देखने को मिल रहा है.

अस्पताल से जुड़े सूत्र ने कहा, "अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों की हालत स्थिर है और उनपर इलाज का असर हो रहा है. उन्हें कम से कम सात दिन के लिए अस्पताल में रहना होगा." पिता-पुत्र के अलावा, अमिताभ की बहू व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (46) और उनकी आठ साल की पोती आराध्या बच्चन भी कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाई गई हैं. ये दोनों घर में क्वारंटीन हैं. बीएमसी के अधिकारी और डॉक्टर इनकी देख-रेख कर रहे हैं. जबकि अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन का टेस्ट नेगेटिव आया है.

यहां देखिए अमिताभ बच्चन का ट्वीट-

बता दें कि बच्चन परिवार के संपर्क में लगभग 54 लोग आए थे, जिनमें से 28 लोग क्वारंटीन में हैं. बच्चन के निवास पर 26 लोगों की पहचान अधिक जोखिम वालों में किया गया था, उनका स्वाब परीक्षण रविवार को किया गया, जिनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है. एहतियात के तौर पर सभी को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रखा गया है.

मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए अमिताभ का ट्रीटमेंट

अस्पताल के सूत्र से मिली मुताबिक अमिताभ बच्चन की उम्र और उनके कमजोर फेफड़ों की स्थिति और उनकी मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए उन्हें नियंत्रित तरीके से दवाइयां दी जा रही हैं और डॉक्टर इस बात का खास ख्याल रख रहे हैं कि उनके फेफड़ों पर इलाज का किसी भी प्रकार का असर न हो.

ड्राइवर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सारा अली खान ने परिवार समेत करवाया टेस्ट, नेगेटिव आई रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget