एक्सप्लोरर

परदे पर पृथ्वीराज चौहान के अवतार में दिखेंगे अक्षय, कहा- उनका किरदार निभाना सम्मान की बात

अक्षय कुमार आज 52 साल के हो गए हैं. उन्होंने अपने जन्मदिन पर फैंस को ही इस फिल्म के एलान के साथ एक खास तोहफा दे दिया है.

मुंबई: अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के उन सितारों में शुमार किए जाते हैं जो एक ही साल में दो से तीन फिल्में आसानी से कर लेते हैं. हाल ही में अक्षय की फिल्म ‘मिशन मंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है और कामयाब भी रही. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पर धमाल मचा दिया. अब ‘मिशन मंगल’ की बड़ी कामयाबी के बाद अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म 'पृथ्वीराज' का एलान भी कर दिया है.

नेशनल अवॉर्ड विजेता अक्षय कुमार बड़े परदे पर पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाते नज़र आएंगे. इस बारे में उनका कहना है कि 'भारत के सबसे निडर और साहसी राजाओं' में से एक की भूमिका को परदे पर निभाना उनके लिए सम्मान की बात है. अपने बर्थडे के मौके पर अक्षय ने कहा, "यह वास्तव में सम्मान की बात है कि मैं भारत के सबसे निडर और साहसी राजाओं में से एक पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाऊंगा. एक राष्ट्र के तौर पर हमें हमेशा अपने नायकों की बहादुरी को सबके सामने लाते रहना चाहिए."

ये भी पढ़ें: Birthday Special: वेटर से मॉडल और फिर लगातार 11 फ्लॉप फिल्में देने वाले अक्षय ऐसे बने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार 

'पृथ्वीराज' का निर्माण यश राज फिल्म्स द्वारा किया जाएगा. वहीं इस फिल्म का निर्देशन टेलीविजन पर 'चाणक्य' का निर्देशन कर चुके चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे. यह फिल्म साल 2020 में दिवाली के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होगी.

 

अक्षय ने आगे कहा, "फिल्म 'पृथ्वीराज' हमारी एक कोशिश है, जिसके जरिए हम उनकी वीरता और साहसी छवि को सबके सामने लाना चाहते हैं . पृथ्वीराज की बहादुरी ने उन्हें एक सच्चा भारतीय नायक, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा और एक लिजेंड बना दिया. और मेरे जन्मदिन पर हुए इस एलान ने वास्तव में मेरे लिए इसे और खास बना दिया है."

गौरतलब है कि अक्षय कुमार आज 52 साल के हो गए हैं. उन्होंने अपने जन्मदिन पर फैंस को ही इस फिल्म के एलान के साथ एक खास तोहफा दे दिया है.

सालों बाद एक दूसरे से गले मिलते नज़र आए अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय, ऐसा था नज़ारा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget