एक्सप्लोरर

Prithviraj Song Out: जोश भर देगा फिल्म 'पृथ्वीराज' का गाना 'हरी हर', जंग के मैदान में दुश्मन से लोहा लेते दिखे अक्षय कुमार

Prithviraj Song Hari Har Out: अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' का पहला गाना रिलीज हो गया है. 'हरी हर' गाने के रिलीज की जानकारी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है.

Akshay Kumar Film Prithviraj Song Hari Har Released: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ जिसने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया. वहीं अब फिल्म का पहला गाना 'हरी हर' रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने के रिलीज होने की जानकारी साझा की है. फिल्म के इस गाने में जंग के मैदान के साथ पृथ्वीराज और राजकुमारी संयोगिता के विवाह का पूरा दृष्य दिखाया गया है. 

रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छाया हरी हर गाना:

'पृथ्वीराज' के गाने 'हरी हर' को कुछ ही देर में 2 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. आदर्श शिंदे ने इस गाने में अपनी आवाज दी है, वहीं लीरिक्स वरुण ग्रोवर के हैं. 'हरी हर' फिल्म का पहला गाना है जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. 

आपको बता दें फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता का रोल प्ले कर रही हैं. फिल्म में आपको 1191 और 1192 में हुए पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच हुए तराइन युद्ध को भी दिखाया जाएगा. 'हरी हर' गाने में भी इस युद्ध की झलक देखने को मिल रही है. 

इन किरदारों से सजी फिल्म 'पृथ्वीराज':

फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर के अलावा सोनू सूद नजर आएंगे जो कवि चंद्रवरदाई का रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं, संजय दत्त फिल्म में काका कान्हा के किरदार में नजर आएंगे. आशुतोष राणा जयचंद के किरदार में दिखाई देंगे. मानव विज फिल्म में मोहम्मद गौरी का रोल प्ले करते नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में साक्षी तंवर, ललित तिवारी की भी अहम भूमिका देखने को मिलेगी. 

फिल्म का निर्देशन डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है. सिनेमाघरों में 'पृथ्वीराज' 3 जून को रिलीज होने जा रही है. इस समय अक्षय कुमार जमकर इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं. 

ये भी पढ़ें:

Kangana Ranaut On Her Wedding Plans: क्यों नहीं हो पा रही कंगना रनौत की शादी? एक्ट्रेस ने खुद किया इसकी वजह का खुलासा

Good News: निकितिन धीर और कृतिका सेंगर के घर बेटी ने लिया जन्म, सोशल मीडिया पर लगा बधाई का तांता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget