एक्सप्लोरर

Awards ना मिलने के सवाल पर बोले अक्षय- मैं इस लायक नहीं हूं इसलिए नहीं मिलता

नई दिल्ली: एक्शन, कॉमेडी और रोमांस ,सभी तरह की फिल्मों में अभिनेता अक्षय कुमार को सफलता मिली है लेकिन उन्हें अभी तक उनके काम के लिए कोई बड़ा पुरस्कार नहीं मिला है और अभिनेता का मानना है कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि वह इसके लायक नहीं रहे हों.

वर्ष 2016 में ‘एयरलिफ्ट’ और ‘रूस्तम’ सहित दो बड़ी हिट फिल्म देने के बावजूद पिछले महीने फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की प्रविष्टि की सूची में अक्षय कुमार को जगह नहीं मिली थी.

घोषणा के कुछ घंटों के बाद किसी एक में भी प्रविष्टि नहीं मिलने के तथ्य को लेकर अभिनेता के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी.

Bollywood actors Akshay Kumar and Huma Qureshi during the press conference to promote the film Jolly LLB 2 in New Delhi, India on February 7, 2017. (Jyoti Kapoor/SOLARIS IMAGES)

49 वर्षीय अभिनेता को पहली बार 2001 में आयी हिट फिल्म ‘अजनबी’ के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला था लेकिन यह सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका के लिए दिया गया था. इसके बाद उन्हें ‘गरम मसाला’ के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार मिला था.

इस साल एक भी फिल्म फेयर पुरस्कार में नामांकन नहीं मिलने पर निराशा होने के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘फिल्म जगत में मैं कई सालों से हूं और मुझे यह कभी नहीं मिला है लेकिन यह सही है. संभवत: मैं इस लायक नहीं होउं.’’

सम्मान के पात्र होने के बारे में जोर देकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, मैं लायक नहीं हूं तो यह मुझे क्यों मिलेगा.’’ ‘स्पेशल 26’ के बाद अक्षय ने ‘बॉस’, ‘हॉलीडे’, ‘गब्बर इज बैक’ और ‘बेबी’ सहित छह एक के बाद एक हिट फिल्में दी हैं.

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 2’ फिल्म कल सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो रही है. फिल्म में हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget