एक्सप्लोरर

दमदार पंच लाइंस के दम पर हिट हुई 'रेड 2', तकिया कलाम बन चुके हैं इन बॉलीवुड फिल्मों के भी डायलॉग्स

Bollywood Films Famous Dialogues: फिल्मों के दमदार डायलॉग सालों तक दर्शकों के जहन में जिंदा रहते हैं. इनके मीम्स भी बनते और वायरल होते हैं. 'रेड 2' समेत कई फिल्मों ने ऐसे ही सदाबहार डायलॉग्स दिए हैं.

Bollywood Films Famous Dialogues: अजय देवगन की हालिया रिलीज 'रेड 2' अब तक 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. अभिनय के साथ ही फिल्म के डायलॉग भी खूब तालियां बटोर रहे हैं. दमदार डायलॉग सालों तक दर्शकों के जहन में जिंदा रहते हैं. दोस्त, परिवार, भाई-बहन की खट्टी-मीठी नोकझोंक हो या ऑफिस में बॉस का मजाक, ये सुनने को मिल ही जाते हैं. यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी इनके मीम्स खूब बनते और वायरल होते हैं.

अंदर शस्त्रधारी देख रहे हो, बाहर सरकारी कर्मचारी देख रहे हो', 'किसने कहा कि मैं पांडव हूं, मैं तो पूरी महाभारत हूं' जैसे दमदार डायलॉग के साथ रोमांच अलग ही लेवल पर है. पर्दा गिरते ही इसके गाने और डायलॉग दिमाग पर एक छाप छोड़ते हैं. यही वजह है कि अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में ही अपना 48 करोड़ का बजट निकालने में कामयाब रही है.

Raid 2 box office collection Day 1 detailed report: Ajay Devgn film opens strong, raises Bollywood hopes - India Today

जुबान पर रहते हैं ये फिल्मी डायलॉग्स
'रेड 2' से पहले ही फिल्म इंडस्ट्री ने कई डायलॉग दिए हैं, जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हो गए हैं. 'दीवार' फिल्म का 'मेरे पास मां है' से लेकर 'मिस्टर इंडिया' का 'मोगैंबो खुश हुआ' आज भी लोगों की जुबान पर हैं. 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 'जा सिमरन, जी ले अपनी जिंदगी' को भला कैसे भूला जा सकता है. फिल्मों को सफल बनाने में इन दमदार डायलॉग का अहम योगदान रहा है. ऐसे ही कुछ कभी न भूल पाने वाले डायलॉग पर नजर डालते हैं.

'मेरे पास पैसा है, बंगला है, गाड़ी है...'
'मेरे पास पैसा है, बंगला है, गाड़ी है, नौकर है, बैंक बैलेंस है, तुम्हारे पास क्या है?' के जवाब में 'मेरे पास मां है'- 1975 में आई शशि कपूर और अमिताभ बच्चन स्टारर 'दीवार' फिल्म का यह डायलॉग आज भी दर्शकों के दिल को छू जाता है. इस फिल्म ने न सिर्फ कभी न भूलने वाला डायलॉग दिया बल्कि दर्शकों के दिलों में भी जगह बनाने में कामयाब रही. ये डायलॉग दो भाइयों (अमिताभ-शशि) के बीच की बहस को दिखाता है, जिसमें मां की अहमियत को दिखाया गया है.

How 'Mere Paas Maa Hai' Dialogue Was Coined. - Filmibeat

'कितने आदमी थे'
खास बात है कि अमिताभ की एक और सफल फिल्म 1975 में आई थी, जिसका नाम है 'शोले'. फिल्म के कई डायलॉग लोकप्रिय हुए, जिनमें धर्मेंद्र के 'बसंती, इन कुत्तों के सामने मत नाचना' से लेकर खलनायक अमजद खान का 'कितने आदमी थे' शामिल हैं. यह भारतीय सिनेमा का अमर संवाद बन चुका है.

कितने आदमी थे', Sholay के इन तीन शब्दों के फेमस डॉयलॉग को बोलने के लिए छूट गए थे 'गब्बर' के पसीने | Sholay Gabbar Amjad Khan Famous Dialogue Kitne Aadmi The |

'मोगैंबो खुश हुआ'
शेखर कपूर की 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया', जिसमें अनिल कपूर, सतीश कौशिक के साथ श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं, में अमरीश पुरी ने खलनायक का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनका डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ' भी खूब हिट हुआ. आज भी खुशी के पलों में लोग इसे दोहराते हैं.

Nostalgic Nuggets: 'Mogambo Khush Hua' he said and so did the audience

'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी'
अमरीश पुरी की ही 1995 में फिल्म आई थी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और इसमें भी उनका डायलॉग 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी' खूब लोकप्रिय हुआ.

दमदार पंच लाइंस के दम पर हिट हुई 'रेड 2', तकिया कलाम बन चुके हैं इन बॉलीवुड फिल्मों के भी डायलॉग्स

'कहीं पहुंचने के लिए...'
'कहीं पहुंचने के लिए, कहीं से निकलना बहुत जरूरी है...' फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का यह डायलॉग युवाओं के लिए बेस्ट है. कंफ्यूज रहने वाले बन्नी (रणबीर कपूर) को उसकी दोस्त नैना (दीपिका पादुकोण) समझाती है.

Kahin pahuchne ke liye kahin se nikalna bahut zaroori hota hai. Isliye… | Nimesh Mathur | 14 comments

'पुष्पा, आई हेट टीयर्स!
इसके अलावा दमदार और कभी न भूल पाने वाले डायलॉग में 'पुष्पा, आई हेट टीयर्स!' भी शामिल है, जो 'अमर प्रेम' का है, जिसे राजेश खन्ना ने कहा था. वहीं, 'बॉडीगार्ड' से सलमान खान का डायलॉग 'मुझपे एक अहसान करना कि मुझ पर कोई एहसान न करना...' भी लोगों की जुबान पर रहता है.

Pushpa I Hate Tears Know The Story Behind This Iconic Dialogue From Rajesh Khanna Film Amar Prem - Entertainment News: Amar Ujala - 'पुष्पा आई हेट टियर्स...' बेहद दिलचस्प है राजेश खन्ना

'ये ढाई किलो का हाथ जब...'
इसके अलावा, दमदार डायलॉग की लिस्ट में फिल्म 'दामिनी' का 'तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख' है, जिसे सनी देओल ने कोर्ट में कहा था. 'ये ढाई किलो का हाथ जब किसी पर पड़ता है ना, तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है' भी फिल्म 'दामिनी' से है, जिसे सनी देओल ने कहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हेरा फेरी 3' फिल्म क्यों अटकी? परेश रावल ने सुनाई अक्षय कुमार के साथ अनबन की पूरी कहानी
'हेरा फेरी 3' फिल्म क्यों अटकी? परेश रावल ने सुनाई अक्षय कुमार के साथ अनबन की पूरी कहानी
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें-रिलीज डेट
'आगे बढ़ो, छुट्टा नहीं है...', कुमार सानू संग अफेयर पर ट्रोल करने वाले को कुनिका सदानंद का करारा जवाब
'आगे बढ़ो, छुट्टा नहीं है...', कुमार सानू संग अफेयर पर ट्रोल करने वाले को कुनिका सदानंद का करारा जवाब
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget