एक्सप्लोरर

Drishyam 3: अजय देवगन और मोहनलाल 'दृश्यम 3' की शूटिंग करेंगे साथ, जानें कब रिलीज होगा क्राइम थ्रिलर का अगला पार्ट

Drishyam 3: दृश्यम 3 का मलयालम और हिंदी वर्जन के साथ शूट होने की खबरें सामने आ रही हैं. साथ ही कहा जा रहा है कि दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होंगी.

Drishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) और डायरेक्टर जीतू जोसेफ (Jeethu Joseph) ने साल 2013 में क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' (Drishyam) बनाने की सोची थी. मलयालम में यह फिल्म इतनी हिट हुई कि इसे अजय देवगन (Ajay Devgn) ने हिंदी में, कमल हासन ने तमिल में और वेंकटेश ने तेलुगू में रीमेक किया था. अब मोहनलाल और जीतू जोसेफ 'दृश्यम 3'(Drishyam 3) की तैयारियों में जुट गए हैं.

अजय देवगन भी इस फिल्म के दोनों पार्ट की सफलता से काफी खुश हैं. फिल्म के दूसरे पार्ट ने बॉक्स-ऑफिस पर करीब 350 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो हिंदी सिनेमा की सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है. 'दृश्यम 2' के हिंदी वर्जन को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया था.

साथ शूट होगी फिल्म

indiatoday.in की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्ट 1 और 2 की सफलता देख अजय देवगन अब सोच रहे हैं कि फिल्म के तीसरे पार्ट की शूटिंग मलयालम वर्जन के पार्ट 3 की शूटिंग के साथ ही कर ली जाए. रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार मोहनलाल के मलयालम वर्जन की रिलीज का इंतजार नहीं किया जाएगा. इसकी वजह यह बताई जा रही है कि मलयालम वर्जन पहले रिलीज होने की वजह से हिंदी ऑडियंस के लिए कहानी नई नहीं रह जाती है. कई लोग पहले ही फिल्म देख लेते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lalettan Fans Club Official (@lalettan_fansclub_official)

फिल्म को लेकर उत्साहित हैं अजय देवगन

दृश्यम के हिंदी वर्जन के दोनों पार्ट पहले ही इतने हिट हो चुके हैं कि मेकर्स अब यह नहीं देखना चाहते हैं कि मलयालम वर्जन का पार्ट 3 हिट होगा या नहीं. पोर्टल ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि अजय देवन दृश्यम फ्रेंचाइजी से बहुत खुश हैं और दृश्यम 3 के लिए बहुत उत्साहित भी हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू होगी और मलयालम और हिंदी वर्जन को को ही दिन रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: -

Adipurush Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'आदिपुरुष' मचा रही धमाल, एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर, जानें- दो दिनों का कलेक्शन
दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget