एक्सप्लोरर

IFFI विवाद के बाद अब 'पद्मावती' को लेकर बोले अपूर्वा असरानी

लेखक अपूर्वा असरानी कहा कि उन्हें यह बेहद हास्यास्पद लगता है जब प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने के लिये कोई फिल्म निर्माता यह कहता है कि "पहले आप फिल्म देखिये उसके बाद फैसला कीजियेगा."

मुंबई: फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहे विवाद पर लेखक अपूर्वा असरानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक कलाकार को ऐतिहासिक या पौराणिक शख्सियतों का अपने अंदाज में विवेचन करने का अधिकार है और अगर किसी को इसपर एतराज हो तो उसे न देखे.

इससे पहले असरानी ने 'एस दुर्गा' को समर्थन किया था, जिसे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2017 से बाहर कर दिया गया था.

उन्होंने कहा कि उन्हें यह बेहद हास्यास्पद लगता है जब प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने के लिये कोई फिल्म निर्माता यह कहता है कि "पहले आप फिल्म देखिये उसके बाद फैसला कीजियेगा." असरानी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा, "मुझे 'क्या आपने प्रतिबंध/सिर कलम करने का आह्वान करने से पहले पद्मावती का एक भी दृश्य देखा है' जैसे स्पष्टीकरण दिये जाने की जरूरत बेहद हास्यास्पद और खुद को हराने जैसी लगती है." उन्होंने लिखा कि फिल्म की कहानी क्या है यह मायने नहीं रखता, एक कलाकार के ऐतिहासिक या पौराणिक शख्सियतों के विवेचन को अस्तित्व में रहने का पूर्ण अधिकार है. अगर लोगों को सामग्री पसंद नहीं है तो उसे न देखें.

'अलीगढ़' के पटकथा लेखक ने कहा, "अगर उनकी आस्था केवल एक फिल्म से ही डगमगा जाए तो उन्हें यह जांचने की जरूरत है कि उनकी आस्था थी भी या नहीं." असरानी ने पोस्ट का अंत करते हुए लिखा, "आईए, असली लड़ाई लड़ें." पिछले दिनों, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मलयालम फिल्म 'एस दुर्गा' और मराठी फिल्म 'न्यूड' को आईएफएफआई की 'इंडिया पैनोरमा सेक्शन' से बाहर किए जाने का विरोध करने के बाद असरानी खबरों में आए थे.

असरानी ज्यूरी का हिस्सा थे और बाद में ज्यूरी अध्यक्ष सुजॉय घोष और ज्ञान कोरिए के साथ उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle BO Day 14: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने किया बड़ा कमाल, 14वें दिन वसूल डाला पूरा बजट, अब बटोरेगी मुनाफा
'वेलकम टू द जंगल' ने किया बड़ा कमाल, 14वें दिन वसूल डाला पूरा बजट, अब बटोरेगी मुनाफा
Alok Nath Birthday: जब 14 साल बड़े अमिताभ बच्चन के पिता बने थे आलोक नाथ, कल्ट क्लासिक साबित हुई फिल्म
जब 14 साल बड़े अमिताभ के पिता बने थे आलोक नाथ, कल्ट क्लासिक साबित हुई फिल्म
Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget