एक्सप्लोरर

संजय खान नहीं बल्कि इस एक्टर से प्यार करती थीं जीनत अमान, शादी ना हो पाने की सामने आई वजह

Zeenat Aman and Deepak Parashar Love Story: 70's के एक्टर दीपक पाराशर एक जमाने में जीनत अमान से प्यार करते थे. इस बात को खुद एक्टर ने स्वीकार किया है और शादी ना हो पाने की वजह भी बताई है.

Zeenat Aman and Deepak Parashar Love Story: 70's के दौर में एक ऐसा एक्टर हुआ करता था जो एक्टिंग में तो अच्छा था ही साथ में उनकी पर्सनैलिटी भी गजब की थी. इस एक्टर का नाम दीपक पाराशर है जो 'निकाह' जैसी फिल्म करके रातों-रात स्टार बन गए थे. सबकुछ सही होने पर भी दीपक पाराशर ने ज्यादातर सपोर्टिंग रोल ही किए, लेकिन उनके प्यार की एक अधूरी कहानी उस दौर में काफी प्रचलित रही. एक्टर ने हाल ही में इसपर एक खुलासा भी किया है.

एक्टर दीपिक पाराशर उस जमाने में एक्ट्रेस जीनत अमान से प्यार करते थे. उनसे शादी करना भी करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उनकी शादी जीनत अमान से क्यों नहीं हो पाई.

जीनत अमान से क्यों शादी नहीं कर पाए दीपक पाराशर?

दीपक पाराशर और जीनत अमान बी आर चोपड़ा की फिल्म इंसाफ का तराजू (1980) में पहली बार साथ नजर आए थे. इस फिल्म के प्रीमियर पर दीपक पाराशर ने सिद्धार्थ कनन से बातचीत की. जिस दौरान दीपक पाराशर ने बताया कि जीनत अमान से उनका रोमांटिक कनेक्शन रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक पाराशर ने कहा, 'जीनत हमेशा से मेरी पसंदीदा रही हैं.' जब एक्टर से पूछा गया कि क्या जीनत अमान से उनकी कोई रोमांटिक फीलिंग रही है? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, 'हां, हम बहुत क्लोज रहे हैं. हम रोमांटिकली क्लोज थे.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by deepakparasharfansclub (@deepakparasharfansclub)

इसी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए एक्टर दीपक पाराशर ने कहा, 'हम शादी करना चाहते थे लेकिन मेरी मां ने मुझसे कहा कि पहले सोच लो. जीनत ओपेन माइंडेड, पढ़ी-लिखी, ओपेन माइंडेड और वेल एक्सपोज्ड लड़की है. तुम्हे ऐसी लड़कियां पसंद हो सकती हैं लेकिन उनसे शादी करके शायद तुम खुश ना रहो. फिर भी सोच समझकर फैसला लेना.'

एक्टर ने आगे कहा, 'ये सब सुनकर मैं थोड़ा डबल माइंडेड हो गया. उस समय जीनत संजय खान के साथ रिलेशनशिप में थीं और काफी परेशान रहती थीं.' जब एक्टर से पूछा गया कि संजय खान को लेकर वो क्या सोचते थे. तो इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'हां, वो शादीशुदा थीं, इसलिए वो मुश्किल दौर से गुजर रही थीं.' दीपक पाराशर ने अपने और जीनत के रिश्ते पर खुलकर बात करते हुए कहा, 'वो मुझमें कुछ देखती थीं. मुझसे अपनी फीलिंग्स शेयर करती थीं बेसिकली, रोने के लिए एक कंधा चाहिए होता है वो मैं था. तो इस तरह से हमारा रिश्ता था, लेकिन उनका (संजय और जीनत) का रिश्ता लगभग टूट चुका था या टूटने की कगार पर था. ऐसे में जीनत दो जगह चीजें मैनेज नहीं कर सकती थीं.'

दीपक से पूछा गया कि जीनत ने उनसे शादी के लिए कभी नहीं कहा. इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'हर बात चिल्लाई जाए ये जरूरी नहीं होती, कुछ बातें चुप रहकर भी समझी जाती हैं. जब आप एक-दूसरे को पसंद करते हैं तो शब्दों की जरूरत नहीं होती है. जीनत ने उन्हें छोड़ दिया लेकिन मुझसे भी कुछ नहीं कहा. हम आज भी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर मिलते हैं. आज के समय में शादी जरूरी नहीं है'

जानकारी के लिए बता दें, 71 वर्षीय दीपक पाराशर आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं. उन्होंने सरिता चेटली से शादी की थी और उनसे उन्हें एक बेटी राधिका पाराशर हैं. दीपक ने निकाह, आप तो ऐसे ना थे, पुरानी हवेली, शराबी, पड़ोसी की बीवी और शैतानी इलाका जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Laapataa Ladies Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर 'लापता लेडीज' ने निकाला बजट, 'वुमन्स डे' पर फिल्म कमाएगी प्रॉफिट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामें दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामे दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
Video: 'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...' फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो
'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...', फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो
विंबलडन में प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज, रॉयल बॉक्स से पति निक जोनस को किया वीडियो कॉल
विंबलडन में प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज, रॉयल बॉक्स से पति निक जोनस को किया वीडियो कॉल
Dhamaal 4 X Review: 'धमाल 4' को सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, लोग बोले- 'मजेदार है ये फिल्म'
'धमाल 4' को सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, लोग बोले- 'मजेदार है ये फिल्म'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget