एक्सप्लोरर

अभिनेत्री Nafisa Ali हुईं कोरोना से संक्रमित, गोवा के सैन्य अस्पताल में भर्ती 

Nafisa Ali Corona Positive: अभिनेत्री नफीसा अली को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद गोवा के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नफीसा अली ने 1976 में मिस इंडिया का खिताब हासिल किया था.

Nafisa Ali Corona Positive: कोरोना से संक्रमित होने वाले एक्टर्स की फेहरिस्त में अब अभिनेत्री नफीसा अली (Nafisa Ali) का नाम भी जुड़ गया है. शुक्रवार को कोरोना (Coronavirus) से संक्रमित होने के बाद 64 साल की नफीसा अली को गोवा के एक सैन्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है. अस्पताल से ही एबीपी न्यूज से फोन पर बात करते हुए नफीसा अली ने अपनी हालत के बारे में बताया, "कल मुझे बहुत तेज बुखार था और मेरा ऑक्सीजन लेवल भी काफी गिर गया था, मगर अब मैं पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं."

उल्लेखनीय है कि नफीसा अली (Nafisa Ali) ने जुनून (1979), आतंक (1996), मेजर साब (1998), ये जिंदगी का सफर (2001), मलयालम फिल्म बिग बी (2007), लाइफ इन ने मेट्रो (2008), गुजारिश (2010), पंजाबी फिल्म लाहौर (2010), यमला पगला दीवाना (2011), साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 (2018) जैसी कई फिल्मों में विभिन्न तरह की भूमिकाएं निभाईं. एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले नफीसा अली ने 1976 में मिस इंडिया का खिताब हासिल किया था. उससे पहले नफीला अली की पहचान एक राष्ट्रीय स्वीमिंग चैंपियन के तौर पर भी रही. 

नफीसा अली (Nafisa Ali) ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए खुद ही बताया कि उन्हें कोरोना कैसे हुआ. उन्होंने कहा, "हमारे एक मित्र ने कुछ ही दिन पहले किसी और दोस्त को अपनी कार से कहीं जाने के लिए लिफ्ट दी थी और मैं भी उसी कार में सवार थी. मेरे दोस्त ने जिस शख्स को लिफ्ट दी थी, अगले दिन उस शख्स मो कोरोना होने की खबर मिली. बाद में मुझमें भी कोरोना के लक्षण दिखने लगे और फिर जांच से पता चला कि मुझे कोरोना हो गया है."

Election 2022 Schedule: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग के ऐलान के बाद ये बोले BJP-SP-AAP और Congress के नेता

नफीला अली (Nafisa Ali) ने कहा, "18 जनवरी को मेरा 65वां जन्मदिन है और मैं उम्मीद करती हूं कि तब तक मैं ठीक हो जाऊंगी और अपने परिवार के साथ अपने बर्थडे का जश्न मना पाऊंगी." फिलहाल तृणमूल कांग्रेस की सक्रिय सदस्य नफीसा अली 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से चुनाव भी लड़ चुकी हैं और एक लम्बे समय तक कांग्रेस पार्टी से भी उनका जुड़ाव रहा है. उल्लेखनीय है कि 2018 में नफीसा अली ओवेरियन कैंसर (स्टेज 3) से भी ग्रस्त हो गईं थीं, जिससे उबरने में वे कामयाब रहीं.

Assembly Election 2022 Date: पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद, 10 मार्च को नतीजे, जानिए यूपी-पंजाब-उत्तराखंड-गोवा और मणिपुर में कब पड़ेंगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget