By: एजेंसी | Updated at : 13 Jun 2018 04:10 PM (IST)
मुंबई: अभिनेता मनोज बाजपेयी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' को लेकर उत्साहित हैं और उनका कहना है कि यह शो रोजमर्रा के उन नायकों को समर्पित है, जिनका बलिदान अनसुना रह जाता है. अमेजन प्राइम वीडियो ने बुधवार को नए प्राइम ओरिजनल सीरीज का ऐलान किया, जिसमें राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के एक विशेष सेल में काम करने वाले मध्यवर्गीय शख्स के बारे में दिखाया गया है.
अमेजन प्राइम वीडियो पर यह शो 2019 में हिंदी, तमिल और तेलुगू में लॉन्च होगा. इसका निर्माण और निर्देशन राज और डीके द्वारा किया गया है.
मनोज ने आईएएनएस से कहा, "लोगों के पास देखने के लिए कई कहानियां हैं, इसलिए हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम हमारे सीरीज को न सिर्फ ईमानदारी और संवेदनशीलता से बनो बल्कि एक अनोखी कहानी को भी दिखाए, जो एक आम शख्स और उसकी असामान्य जिंदगी की असाधारण संघर्ष को दिखाए."
अभिनेता ने कहा, "द फैमिली मैन' एक महत्वपूर्ण कहानी दर्शाती है, जो रोजमर्रा के उन नायकों को समर्पित है जिनका बलादन अनसुना रह जाता है और प्रतिभाशाली राज और डीके के निर्देशन में डिजिटल आगाज करने से बेहतर भला क्या हो सकता है."
शो में शरीब हाशमी, नीरज माधव, शरद केलकर, सनी हिंदूजा और श्रेया धन्वंतरी भी हैं.
A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj) on
CA बनना चाहते थे सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, एसडी बर्मन के फोन ने बदल दी लाइफ
3-3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी, किस्से विनोद मेहरा के
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
एडवांस बुकिंग में आग उगल रही 'रामायण', 15 करोड़ के पार हुई कमाई, करीब 3 लाख टिकट बिके
'हमले से पहले नहीं मिली थी कोई धमकी’, टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया बयान
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?