By: एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 03 Dec 2018 08:13 PM (IST)
Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding Reception: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास ने जोधपुर के उम्मेद पैलेस में बड़े धूमधाम से शादी रचा ली है. ये जोड़ी कल दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन कर रही है. इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस जोड़ी को शुभकामनाएं देने पहुच सकते हैं.
रिसेप्शन में पीएम के पहुंचने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने खुद पीएम मोदी को इस रिसेप्शन में आने का न्यौता दिया है. आपको बता दें कि शादी से पहले निक जोनास न्यूयॉर्क से सीधे दिल्ली पहुंचे. इस दौरान प्रियंका अपनी फिल्म की शूटिंग दिल्ली में ही कर रही थीं. निक जोनास दिल्ली में रुके भी थे. इसी दौरान इस जोड़ी प्रधानमंत्री को रिसेप्शन में शामिल होने का न्यौता दिया.

पीएम के अलावा इस रिसेप्शन में कई और राजनीतिक हस्तियों के आने की खबरें है. मुकेश अंबानी भी इस रिसेप्शन में शामिल होंगे. मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ प्रियंका की संगीत सेरेमनी में भी शामिल हुए थे.
दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन ताज पैलेस में किया गया है.
दिल्ली के बाद प्रियंका और निक जोनास मुंबई में भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए रिसेप्शन का आयोजन करेंगे. हालांकि ये रिसेप्शन कब होगा इसकी कोई जानकारी नहीं है.

आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को ईसाई और 2 दिसंबर को हिंदू मान्यताओं के मुताबिक शादी की. अभी तक शादी की तस्वीरें तो सामने नहीं आई हैं लेकिन मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो खुद इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया.
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
ये जोड़ी आज ही जोधपुर से दिल्ली पहुंची है. जोधपुर एयरपोर्ट पर इस जोड़ी ने साथ में मुस्कुराते हुए पोज दिया और सभी को थैंक्यू भी कहा. अब इस जोड़ी के फैंस को इनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है.
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'