By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 25 Jun 2018 08:33 AM (IST)
बैंकॉक: 'इश्कजादे', '2 स्टे्टस' और 'की एंड का' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्हें लगता है कि उनकी यह खुशनसीबी है जिन फिल्मों में महिलाओं के दमदार और अच्छे किरदार थे, उनका हिस्सा वह बने. अभिनेता ने हमेशा लैंगिक समानता की जरूरत की बात की है.
फिल्मों में महिलाओं को मिल रहे विचारपूर्ण किरदारों के बारे में अर्जुन ने बताया, "मैं खुशनसीब और भाग्यशाली हूं कि बतौर अभिनेता मैंने उन फिल्मों का चयन किया, जिसमें मेरी सह कलाकार मेरे साथ दमदार किरदार में थीं. मुझे गर्व होता है कि मैं उन फिल्मों का हिस्सा हूं जिनमें किसी के किरदार को नहीं काटा जाता."
उन्होंने कहा, "इसकी शुरुआत सात साल पहले हुई थी..अगर आप मेरी पहली फिल्म 'इश्कजादे' को देखेंगे तो उसमें परिणीति चोपड़ा ने एक अद्भुत किरदार निभाया था और मैंने कभी यह नहीं देखा कि उसका किरदार अच्छा था या मेरा... और मुझे लगता है कि दर्शकों ने दोनों में कभी तुलना नहीं की होगी."

अर्जुन ने कहा, "यहां तक कि एक कलाकार या फिर कई अन्य किरदार और हर महिला किरदार की एक निश्चित आवाज होती है और इस बारे में मैंने लेखकों की वजह से छह से सात साल पहले सोचा था. बहुत सारी पटकथाएं लिखने वाली महिलाएं हैं और कहीं न कहीं समाज में परिवर्तन को दिशा दे रही हैं."
हिंदी फिल्मों में अपने छह साल के सफर के दौरान अर्जुन ने फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने एक प्रेमी, एक नकारात्मक किरदार और घरेलू पति का भी किरदार निभाया है.
विविधता को समझाते हुए उन्होंने कहा, "अगर आपको विभिन्न प्रकार की फिल्मों की पेशकश की जाती है, तो आपकों उसमें से चुनाव करना होता है और फिर अन्य लोग भी यह देखते हैं कि 'वह प्रयोग कर रहा है'. इसलिए, वे (फिल्म निर्माता) आपको और अधिक ऑफर करते हैं. 'मुबारकां' से 'संदीप और पिंकी फारार' से 'नमस्ते इंग्लैंड' से राजकुमार गुप्ता फिल्म 'पानीपत' में मैं काम कर रहा हूं. मैंने अपने करियर की शुरुआत से ही सभी प्रकार की फिल्में की हैं."
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की '3 इडियट्स', जानिए रिलीज डेट
Fact Check: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें