By: एजेंसी | Updated at : 07 Feb 2019 03:00 PM (IST)
मुंबई: पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' इस महीने भी अच्छी कमाई कर रही है. इस फिल्म से मोहित रैना ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया और खूब तारीफें बटोरीं. अब मोहित रैना पुलिस ड्रामा सीरीज 'भौकाल' में में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे. यह सीरीज नवनीत सेकेरा की वास्तविक जीवन की उपलब्धियों से प्रेरित है, जो एक आईपीएस अधिकारी हैं.
अभिनेता और निर्माता हरमन बावेजा इसके क्रिएटर और शो रनर हैं. उन्होंने इसके लिए निर्देशक जतिन वागले के साथ काम किया है.

मोहित ने कहा, "भौकाल' मुझे एक बहादुर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने का मौका देती है, जिसने पुराने समय से चली आ रही आपराधिक और स्थानीय राजनीतिक साठगांठ को तोड़ दिया और बदलाव लाया. मैं इस किरदार को निभाने के लिए खुश और उत्साहित हूं."
इस सीरीज को बावेजा मूवीज के साथ आदित्य बिड़ला ग्रुप के कंटेंट स्टूडियो, ऐप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा बनाया जा रहा है. इसमें अभिमन्यु सिंह, सिद्धार्थ कपूर, बिदिता बाग, सनी हिंदुजा, रश्मि राजपूत, प्रदीप नागर और गुलकी जोशी भी हैं.
इसे आकाश मोहमीन, जय बंसल और रोहित चौहान ने लिखा है.
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, तोड़े 'धुरंधर' से लेकर 'पठान'-'एनिमल' के रिकॉर्ड
'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी
Ramayana Box Office Day 1: 'रामायण' की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 64 करोड़ के पार हुई कमाई
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
'रामायण' ने पहले दिन तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर
Delhi AQI Today: दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ दमघोंटू हवा, रोहिणी-IIT सबसे प्रदूषित
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम