By: एबीपी न्यूज़, एजेंसी | Updated at : 09 Jun 2018 02:38 PM (IST)
मुंबई: अभिनेत्री काजोल का कहना है कि उनके पति अजय देवगन बच्चों को दुलार करने में उनसे बेहतर हैं. काजोल ने मुंबई में फिल्म 'इन्क्रेडिबल्स 2' के हिंदी वर्जन के ट्रेलर लॉन्च के बाद यह बात बताई. आमतौर पर फिल्मों और घरबार के बीच व्यस्त रहनी वाली काजोल से जब यह पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि बच्चों को लाड-प्यार करने में अजय मुझसे बेहतर हैं."
काजोल कहती हैं, "मैं बच्चों को दुलार करती हूं, लेकिन उसकी एक सीमा है. मैं नियमों और नियमित चीजों को लेकर बहुत सचेत रहती हूं लेकिन अजय ऐसे नहीं हैं."
बता दें कि अभी हाल ही में अजय देवगन ने बेटे युग देवगन का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें युग गज़ब के स्टंट और एक्शन करते नज़र आए थे. युग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.
Yug Devgan challenges Young India for #HumFitTohIndiaFit Fitness Challenge.@narendramodi @Ra_THORe pic.twitter.com/tNbMvUciwU
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) May 28, 2018
गौरतलब है कि हाल ही में सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूज़ियम में काजोल का मोम का पुतला लगाया गया है. अपने पुतले के अनावरण के लिए काजोल खुद सिंगापुर पहुंची थीं. इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी नायसा भी मौजूद थीं.
फिल्मों की बात करें तो काजोल फिलहाल ग्लैमर वर्ल्ड से काफी दूर हैं. बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म 'दिलवाले' थी जिसमें वो कई सालों के बाद शाहरुख खान के अपोजिट नज़र आई थीं.
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 3 बजे तक 24 करोड़ के हुई पार
विद्या बालन के येलो लुक ने जीता दिल, नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को किया नमन
'पावरफुल है...' आ गया राजकुमार राव की 'प्रहार' का फर्स्ट रिव्यू, रोंगटे खड़े कर देंगे 4 मोमेंट
'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत