News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

अरमान मलिक की आवाज़ को पसंद करते हैं शाहरुख, बोले- चाहता हूं मेरे लिए गाएं

शाहरुख फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में किंग खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नज़र आएंगी.

Share:
मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान ने अरमान मलिक के साथ काम करने की ख्वाहिश जाहिर की है. शाहरुख बीते रोज़ ट्विटर पर अपने फैंस के साथ एक चैट सेशन के दौरान बातें कर रहे थे. इसी बीच एक फैन ने इनसे सवाल कर दिया कि क्या वह गायक अरमान मलिक के साथ काम करना चाहेंगे. इस सवाल पर शाहरुख ने जवाब दिया, "मुझे अच्छा लगेगा अगर अरमान मेरे लिए गाएं." बता दें कि अरमान ने बॉलीवुड में की हिट गाने गाए हैं, जिनमें 'सब तेरा', 'नैना' और 'बोल दो न जरा' जैसे गाने शामिल हैं. शाहरुख के इस जवाब के बाद गायक अरमान मलिक ने ट्वीट कर कहा, "यह कमाल का होगा अगर अमाल मलिक संगीत बनाएं और मैं गाऊं क्योंकि वह संगीतकार और मैं गायक हूं. हमारे लिए यह सपने के सच होने जैसा होगा." शाहरुख फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में किंग खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नज़र आएंगी. इस फिल्म में शाहरुख ने एक बौने लड़के का किरदार निभाया है. फिल्म का टीज़र काफी दिनों पहले रिलीज़ हो चुका है जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा, "आनंद एल राय ने ईद पर रिलीज करने के लिए एक टीजर बनाया है. उम्मीद है कि आप सबको पसंद आएगा."
Published at : 07 Jun 2018 02:14 PM (IST) Tags: zero SHAH RUKH KHAN Twitter
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'द पैराडाइज' बनी नानी की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, पहले दिन 'जन नायकन' समेत 5 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे

'द पैराडाइज' बनी नानी की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, पहले दिन 'जन नायकन' समेत 5 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे

शादी के बाद एयर होस्टेस के प्यार में पागल थे फिरोज खान! बीवी-बच्चों से हो गए थे अलग

शादी के बाद एयर होस्टेस के प्यार में पागल थे फिरोज खान! बीवी-बच्चों से हो गए थे अलग

The Vvaan Box Office Live: 'द वन' ने एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई, 8 करोड़ के पार कलेक्शन

The Vvaan Box Office Live: 'द वन' ने एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई, 8 करोड़ के पार कलेक्शन

मुश्ताक खान को असम CM ने दी श्रद्धांजलि, 'वेलकम' डायरेक्टर समेत इन सेलेब्स ने भी जताया दुख

मुश्ताक खान को असम CM ने दी श्रद्धांजलि, 'वेलकम' डायरेक्टर समेत इन सेलेब्स ने भी जताया दुख

'मेरी एक टांग नकली है...' से फेम मुश्ताक खान की कहानी, अब यादों में रहेंगे 'वेलकम' के बल्लू

'मेरी एक टांग नकली है...' से फेम मुश्ताक खान की कहानी, अब यादों में रहेंगे 'वेलकम' के बल्लू

टॉप स्टोरीज

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका से लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका से लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड

'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड

राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार

राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार