By: एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | Updated at : 03 Jun 2018 11:37 AM (IST)
(तस्वीर: ट्विटर)
मुंबई: रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का पहला गाना मैं 'बढ़िय़ा तू, भी बढ़िया' रिलीज हो गया है. गाने में रणबीर कपूर और सोनम कपूर नजर आए हैं. फिल्म का पहला गाना पूरी तरह से रेट्रो अंदाज में रंगा हुआ है. गाने के बोल, संगीत, धुन सभी पुराने जमाने की फिल्मों के गाने की याद दिलाते हैं.

इस गाने को सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने खास अंदाज में गाया है. गाना सुनने में काफी मजेदार है. इसमें जहां रणबीर कपूर महिला गायक आवाज पर लिपसिंग करते दिख रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ सोनम कपूर भी सोनू निगम की आवाज पर लिपसिंग कर रही हैं. गाना काफी कॉमेडी अंदाज में बनाया गया है.
रेट्रो अंदाज में रचे बसे इस गाने में रोहन-मोहन ने संगीत दिया है. गाने की लिरिक्स काफी अच्छी जिसे एक बार सुनने के बाद आप दोबारा जरूर सुनना चाहेंग. गाने के बोल पुनीत शर्मा ने लिखे हैं.
आपको बता दें कि हाल में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. ट्रेलर यूट्यूब पर टॉप पर ट्रेंड कर रहा है और इसे अब तक 29 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. ये फिल्म संजय दत्त की बायोपिक है. इसमें उनकी जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं से परदा उठेगा.
फिल्म 'संजू' का निर्देशन दिग्गज निर्देशक राजकुमार हीरानी ने किया है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, मनीषा कोईराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, सोनम कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारे नजर आएंगे.
यहां देखें गाना...
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ओपनिंग डे पर 66 करोड़ के पार, टूटा शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड
Drishyam 3 Release Live Updates: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर भूचाल, पहले दिन 50 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Drishyam 3 Box Office Day 1: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 66 करोड़ के हुई पार
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान