एक्सप्लोरर

Pawan Singh Interview: क्यों लाइमलाइट से दूर रहते हैं पवन सिंह? खुदको बताते हैं भोजपुरी सिनेमा में 'चटनी'

Bhojpuri News: पवन सिंह ने अपने इंटरव्यू में अपने विवादों से लेकर लाइमलाइट से दूर रहने की वजह बताई है. देखिए पवन सिंह का लेटेस्ट इंटरव्यू...

Bhojpuri Actor Pawan Singh Latest Interview: अगर आप भोजपुरी सिनेमा के फैन है तो आप पवन सिंह को तो जरूर जानते होंगे. पवन सिंह भोजपुरी जगत का एक ऐसा नाम है जो आए दिन लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं लेकिन पवन सिंह को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है. पवन सिंह अक्सर लाइमलाइट से बचते नजर आते हैं. पवन सिंह (Pawan Singh) चाहते ना चाहते किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंस ही जाते हैं. ऐसे में हमने सोचा पवन सिंह के बारे में बीते काफी दिनों से कुछ ना कुछ अफवाहें उड़ ही रही हैं, तो क्यों ना उन्हीं से जान लिया जाए कि विवादों में रहने का यह माजरा है क्या ? और इस इंटरव्यू में आप यह भी जानिए कि पवन सिंह खुद को भोजपुरी जगत की चटनी क्यों कहते हैं.

जब पवन सिंह से इंटरव्यू में पूछा गया कि आप इतना लाइमलाइट से दूर क्यों रहते हैं तो पवन सिंह कहते हैं कि "भोजपुरी में एक बात कही जाती है, चटनी जो होती है ना वह अगर चाट के खाई जाए तो ही मजा आता है. अगर आप चटनी को दाल चावल की तरह खाएंगे तो पूरा मजा खराब हो जाएगा. आप यही समझ लीजिए मैं भोजपुरी जगत का चटनी हूं. मेरा शुरू से यही रहा है कम काम करिए, काम ऐसा हो जिसकी चर्चा हो. हमारा ऑडियंस जो है हमारे लिए भगवान है उनका प्यार मिलता रहना चाहिए, आशीर्वाद मिलता रहना चाहिए." 

पवन सिंह ने अपने इस इंटरव्यू में अपनी सक्सेस को लेकर दर्शकों को धन्यवाद कहा है. पवन सिंह अपने इस इंटरव्यू में कहते हैं ' यह हमारा सौभाग्य है, एक आर्टिस्ट मेहनत करता है, पब्लिक द्वारा प्यार मिलता है. तो क्या होता है धन है ना वह आदमी लेकर जाएगा नहीं, यह प्यार जो है यही प्यार अमर होता है. मुझे लगता है मेरी संपत्ति यही है और सीना चौड़ा करके आदमी काम करें और यूं ही ऑडियंस का आशीर्वाद मिलता रहे.

 

यह भी पढ़ें- तलाक की खबरों के बीच विजय ने तृषा संग शुरू की शूटिंग, 14 साल पहले अफेयर की थी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने खुद उनसे कहा था शादी कर लो', मनोज तिवारी की दूसरी शादी पर बेटी रीति का खुलासा
'मैंने खुद उनसे कहा था शादी कर लो', मनोज तिवारी की दूसरी शादी पर बेटी रीति का खुलासा
नवरात्रि पर रिलीज हुआ ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर, आस्था और रहस्य से भरपूर होगी माही श्रीवास्तव की फिल्म
नवरात्रि पर रिलीज हुआ ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर, आस्था और रहस्य से भरपूर होगी माही श्रीवास्तव की फिल्म
भोजपुरी फिल्म ‘जिहाद: एक प्रेम कथा’ का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर में दिखा योद्धा का दमदार अंदाज
भोजपुरी फिल्म ‘जिहाद: एक प्रेम कथा’ का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर में दिखा योद्धा का दमदार अंदाज
'बीवी हो तो ऐसी' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट, आम्रपाली दुबे और सुपर स्टार विक्रांत सिंह राजपूत आएंगे नजर
'बीवी हो तो ऐसी' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट, आम्रपाली दुबे और सुपर स्टार विक्रांत सिंह राजपूत आएंगे नजर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget