एक्सप्लोरर

कई साल पहले इरफान खान के फैन हो गए थे आशुतोष गोवारिकर, थ्रोबैक वीडियो शेयर कर किया खुलासा

आशुतोष गोवारिकर ने दिवंगत एक्टर इरफान खान का एक पुराना वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का 29 अप्रैल को निधन हो गया. दिग्गज अभिनेता का निधन इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है. इरफान खान हमेशा अपने शानदार अभिनय के लिए याद किए जाएंगे. उनकी एक्टिंग को पसंद करने वाले लोग पूरी दुनिया में मौजूद हैं और उनके निधन की खबर से दुखी हैं. इस बीच निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवरिकर ने इरफान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.

फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इरफान खान की एक्टिंग का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है. ये वीडियो साल 1988 में आए इरफान खान के फेमस टीवी शो 'भारत एक खोज' का है. इरफान खान ने इस टीवी सीरियल में अकबर के इतिहासकार 'बदायुनी' का रोल अदा किया था. इस वीडियो के साझा करते हुए आशुतोष ने लिखा, ''साल 1998 में श्याम बेनेगल बाबू के 'भारत एक खोज' में मैंने बतौर एक्टर किरदार निभाया था. एक दिन जब मैंने अकबर और उनके इतिहासकार 'बदायुनी' का एक सीन देखा, जो बेहद ही शानदार तरीके से किसी अंजान एक्टर के द्वारा निभाया जा रहा था. जब मैंने असिस्टेंट से पूछा कि ये कौन है तब मुझे बताया गया कि उनका नाम इरफान खान है. मैं तभी से उनका फैन हूं."

आशुतोष गोवारिकर द्वारा शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग कमेंट कर इरफान खान की एक्टिंग की सराहना कर रहे हैं. ये सीरीज़ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था.

भारत एक खोज' में इरफान खान ने बदायूंनी और कुलभूषण खरबंदा ने अकबर का रोल अदा किया था. इरफान ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया, जिसमें 'भारत एक खोज', 'सारा जहां हमारा', 'श्रीकांत', 'कहकशां', 'स्पर्श' और 'चंद्रकांता' शामिल हैं.

बता दें कि इरफान खान का 54 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 29 अप्रैल को निधन हुआ. उन्हें कोलोन संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ये भी पढ़ें:

ऋषि कपूर-इरफान खान के निधन पर एआर रहमान ने जताया दुख, रमज़ान के महीने में गुज़रने पर कही ये बात

पुण्यतिथि विशेष: 'मुगल-ए-आजम' के एक गाने में नौशाद ने इस्तेमाल किए थे 100 म्यूज़िशियन, कर दिया था सभी को हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ikka First Review Out: सनी देओल, अक्षय की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया 'इक्का' का फर्स्ट रिव्यू
सनी देओल, अक्षय की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया 'इक्का' का फर्स्ट रिव्यू
Video: 'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...' फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो
'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...', फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो
Dhamaal 4 Box Office Day 1 Prediction: क्या पहले दिन बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री ले पाएगी 'धमाल 4', जानें- प्रीडिक्शन
क्या पहले दिन बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री ले पाएगी 'धमाल 4', जानें- प्रीडिक्शन
'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा की फैन बनीं गर्विता सिधवानी, कहा- 'वो सब पर भारी पड़ रही हैं...'
'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा की फैन बनीं गर्विता सिधवानी, कहा- 'वो सब पर भारी पड़ रही हैं...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget