एक्सप्लोरर

अनुपम खेर बनाएंगे कश्मीरी पंडितों के पलायन पर फिल्म, 16 साल की लेखिका की किताब लॉन्चिंग पर किया ऐलान

'NH44: टेक मी होम' की प्रस्तावना खुद अनुपम खेर ने लिखी है. उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो कुछ भी पंडितों के साथ हुआ, उसकी कहानी सबको बताना जरूरी है. यही वजह है कि इस पर फिल्म बनाने के बारे में सोचा.

मुंबई: कश्मीरी पंडितों पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' में अहम भूमिका निभा रहे अनुपम खेर अब खुद 90 के दशक में कश्मीरों पंडितों के पलायन पर एक फिल्म बनाएंगे. इस बात का ऐलान खुद अनुपम खेर ने अनुष्का धर की किताब 'NH44: टेक मी होम' के लॉन्च के मौके पर किया.

'NH44: टेक मी होम' 16 साल की लेखिका अनुष्का धर के जरिए 1990  में कश्मीरों पंडितों की बदहाली और पलायन पर‌ आधारित अंग्रेजी किताब है. मुंबई के एक पांच सितारा होटल में आज इस किताब के विमोचन के मौके पर मौजूद अनुपम खेर ने 16 साल की कम उम्र में कश्मीरों पंडितों को किताब के जरिए दुनिया के‌‌ सामने लाने‌ के लिए अनुष्का धर की खूब तारीफ की. बाद में अनुपम खेर ने इस बात का ऐलान कर‌ दिया है कि वे इस किताब पर एक फिल्म बनाएंगे.

बनाएंगे फिल्म

'NH44: टेक मी होम' की प्रस्तावना खुद अनुपम खेर ने लिखी है. उन्होंने कहा, 'विमोचक पर आने से पहले मैंने नहीं सोचा था कि मैं इस किताब पर एक फिल्म बनाऊंगा. लेकिन मैं चाहता हूं कि कश्मीर में जो कुछ भी पंडितों के साथ हुआ, उसकी कहानी सबको बतानी बहुत जरूरी है और यही वजह है कि मैंने इस पर फिल्म बनाने के बारे में सोचा.'

अनुपम खेर ने कहा, 'अनुष्का की किताब में कश्मीरों पंडितों के लिए जताई गई सहानुभूति और कश्मीरी पंडितों की समस्या को लेकर उनके जुनून से वे काफी प्रभावित हुए. इस कम उम्र में जब लड़कियां खिलौनों से खेलती हैं, अपने सजने-संवरने पर ध्यान देती हैं, तब अनुष्का ने कश्मीरी पंडितों के दर्द को सबके सामने लाने के बारे में सोचा, जो बहुत काबिल-ए-तारीफ बात है.'

मां को कश्मीर वापस ले जाने की ख्वाहिश

अनुपम खेर ने कहा कि कश्मीरों पंडितों के साथ इस कदर ज्यादती होने के बावजूद भी पंडितों ने न तो कभी बंदूकें उठाईं और न ही किसी तरह के आतंकवादी गतिविधियों में हिस्सा लिया. उन्होंने हमेशा बस उम्मीद का दामन थामे रखा कि एक दिन उन्हें अपने घर वापस जाने का मौका मिलेगा.' शिमला में जन्मे और वहीं पले-बढ़े अनुपम खेर ने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि वे एक दिन अपनी मां को कश्मीर वापस लें जाएं.

अनुपम खेर ने उम्मीद जताई कि वो दिन जरूर आएगा जब सभी कश्मीरी पंडितों को अपने घर लौटने का मौका मिलेगा. अनुपम खेर ने‌ कहा कि पंडितों का जख्म कुछ ऐसा है कि उसे हमेशा कुरेदते रहना चाहिए ताकि उस जख्म में होने वाले दर्द का एहसास दुनिया को होता रहे. 'NH44: टेक मी होम' के विमोचन‌ के मौके पर निर्देशक अशोक पंडित भी मौजूद थे जो कश्मीरी पंडितों के पलायन पर फिल्म 'शीन' बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें: बीएमसी की इस मुहिम से जुड़े अनुपम खेर, फैंस से की ये खास अपील

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म का ऐलान, मां सुनीता संग शेयर करेंगे स्क्रीन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget