एक्सप्लोरर

'हैदर', 'एजेंट विनोद' जैसी फिल्मों के अभिनेता ललित परिमू कोरोना‌ से संक्रमित, प्लाज्मा की जरूरत

'हैदर', 'एजेंट विनोद', 'मुबारकां', 'हजार चौरासी की मां' जैसी फिल्मों और क‌ई मशहूर धारवाहिकों में काम कर चुके अभिनेता ललित परिमू कोरोना से संक्रमित हैं. इस वक्त उन्हें मुम्बई से सटे भायंदर-मीरा रोड के एक कोविड सेंटर में आईसीयू वॉर्ड में दाखिल कराया गया है.

मुम्बई : 'हैदर', 'एजेंट विनोद', 'मुबारकां', 'हजार चौरासी की मां' जैसी फिल्मों और क‌ई मशहूर  धारवाहिकों में काम कर चुके अभिनेता ललित परिमू कोरोना से संक्रमित हैं. इस वक्त उन्हें मुम्बई से सटे भायंदर-मीरा रोड के एक कोविड सेंटर में आईसीयू वॉर्ड में दाखिल कराया गया है. 

उनके साथ फिल्म‌ 'पंचलैट' में काम‌ कर चुके अभिनेता पुनीत तिवारी ने एबीपी न्यूज़ से इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें इस वक्त त्वरित रूप से प्लाज्मा‌ की जरूरत है और ऐसे में वे और उनके कुछ साथी उनके लिए प्लाज्मा डोनर की तलाश में जुटे हुए हैं. इसके साथ ही फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

जाने-माने निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता ने भी ललित परिमू की  हालत को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि प्लाज्मा डोनेट कर  त्वरित रूप से उनकी मदद की जाए. ललित परिमू ने हंसल मेहता ही हाल ही में आई हिट वेब सीरीज 'स्कैम 1992' में भी काम किया था.

ललित परिमू ने 1997 में टेलिकास्ट हुए बेहद लोकप्रिय हुए सीरियल 'शक्तिमान' में विलेन के तौर पर एक वैज्ञानिक डॉ. जयकाल का रोल निभाया था और इस सीरियल के माध्यम से टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.

'शक्तिमान' के अलावा ललित परिमू ने 'आहट', 'कोरो कागज', 'साया', 'सीआईडी', 'रिश्ते', 'रिमिक्स' जैसे तमाम हिट टीवी शोज में भी काम किया. 

जम्मू-कश्मीर में जन्मे 56 वर्षीय ललित परिमू लम्बे समय से रंगमंच से भी जुड़े रहे हैं और पिछले कुछ सालों से योग भी सिखाते रहे हैं. वे 'मैं मनुष्य हूं' नामक एक किताब भी लिख चुके हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए थे पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
Koffee With Karan 9: करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
2 करोड़ जमा करते ही Rajpal Yadav को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश
2 करोड़ जमा करते ही राजपाल यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget