एक्सप्लोरर

Nagaland Election 2023: क्या है अफस्पा जिसे अगले 3-4 सालों में नागालैंड से हटाने का वादा कर रहे हैं अमित शाह

Nagaland Assembly Election 2023: नगालैंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अगले 3 से 4 सालों में नगालैंड से अफस्पा हटा दिया जाएगा.

Nagaland Election 2023: नगालैंड में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए गए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने अगले 4 सालों में अफस्पा हटाने का वादा किया है. गृहमंत्री अमित शाह ने नगालैंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सब ऐसे ही निर्बाध गति से चलता रहा तो आने वाले कुछ सालों में नगालैंड में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम यानी अफस्पा को हटा दिया जाएगा. 

उन्होंने रैली में कहा, मैं आप सभी को 2014 से पहले के नागालैंड की याद दिलाना चाहता हूं. यहां पहले रक्तपात, गोलीबारी, विस्फोट और उग्रवाद ने राज्य को चोट पहुंचाई थी लेकिन फिर मोदी जी आए और उन्होंने नागा संस्कृति, भाषा और परंपराओं के संरक्षण के साथ नागालैंड को स्थायी शांति और विकास के रास्ते पर लाने के लिए शांति प्रक्रिया शुरू की. ऐसा ही रहा तो हम आने वाले 3-4 सालों में राज्य से अफस्पा हमेशा-हमेशा के लिए हटा देंगे.

क्या है अफस्पा?
सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (Armed Forces Special Power Act) भारत की संसद का एक विशेष अधिनियम है जो भारतीय सशस्त्र बलों, और राज्य अर्धसैनिक बलों को अशांत क्षेत्रों में विशेष शक्तियां प्रदान करता है. सरकार नागालैंड के सात जिलों के 15 पुलिस थाना क्षेत्रों से AFSPA को पहले ही हटा चुकी है. 

सुरक्षा एजेंसियों की कैसे मदद करता है अफस्पा? 
AFSPA तब लागू किया जाता है जब आतंकवाद या विद्रोह का मामला होता है और भारत की क्षेत्रीय अखंडता खतरे में होती है. अफस्पा राज्य के अशांत क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों, राज्य और केंद्रीय पुलिस बलों को बिना वारंट घरों की तलाशी लेने, संपत्ति को नष्ट करने और किसी भी संभावित विद्रोही को शक के आधार पर भी गोली मारने की अनुमति देता है. 

चुनावी रैली में और क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नगालैंड के लोगों को आश्वासन दिया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार दशकों पुरानी नगा शांति वार्ता का जल्द समाधान चाहती है. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने यह भी कहा कि अलग राज्य की मांग कर रहे ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) के मुद्दों को सुलझाना अगली नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी)-भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार की जिम्मेदारी होगी.

अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के बाद नगालैंड में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी. हम राज्य की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे.

Feedback Unit Case: 'जल्द ही सत्येंद्र जैन के साथ होंगे सिसोदिया, ये करप्शन का चौथा केस', CBI जांच की मंजूरी पर बोले बीजेपी नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget