एक्सप्लोरर

WB Panchayat Election 2023: BJP पंचायत चुनाव में हुई हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ विधानसभा में पेश करेगी स्थगन प्रस्ताव, TMC का पलटवार

West Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ बीजेपी विधानसभा में पेश स्थगन प्रस्ताव करेगी. जिसपर टीएमसी ने पलटवार किया है.

WB Panchayat Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार (25 जुलाई) को कहा कि वह पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान हुई कथित हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर तत्काल चर्चा के लिए राज्य विधानसभा में इस सप्ताह दो स्थगन प्रस्ताव पेश करेगी. वहीं, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी के आरोपों को 'झूठ का पुलिंदा' करार देते हुए दावा किया कि वह (बीजेपी) राज्य में अराजक स्थिति उत्पन्न करना चाहती है.

नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा सभागार के बाहर संवाददाताओं से कहा कि पार्टी उम्मीद करती है कि विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय दोनों प्रस्तावों को मंजूरी देंगे, ताकि इस महीने की शुरुआत में पंचायत चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ टीएमसी द्वारा की गई कथित हिंसा और धांधली को बहस के जरिये सामने लाया जा सके. उन्होंने कहा कि बहस से यह भी रेखांकित होगा कि कैसे प्रशासन ने एक पक्ष में काम किया और आधिकारिक रूप से उन्हें विधानसभा की नजर में लाया जा सकेगा.

हम इसका विरोध और इसे रद्द करने की मांग करेंगे-  शुभेंदु अधिकारी 
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि दूसरा स्थगन प्रस्ताव राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, खासतौर पर मालदा में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले और आठ जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान हावड़ा के पंचाल में बीजेपी के एक ग्राम सभा उम्मीदवार को परेड कराने को लेकर होगा. बीजेपी विधायक शंकर घोष ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मंगलवार को पार्टी विधायक विष्णुपद रॉय के निधन की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. 

उन्होंने कहा, 'दो स्थगन प्रस्तावों के संबंध में नोटिस नहीं दिया जा सका और हम दोनों नोटिस इस सप्ताह देंगे ताकि यथाशीघ्र इनपर फैसला लिया जा सके. दोनों मुद्दे गंभीर हैं.' तृणमूल कांग्रेस के मणिपुर हिंसा के खिलाफ स्थगन प्रस्ताव पेश करने के सवाल पर अधिकारी ने कहा, 'हम इसका विरोध करेंगे और इसे रद्द करने की मांग करेंगे, क्योंकि उक्त मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है.' उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने भगवा पार्टी ने शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर पेश स्थगन प्रस्ताव को इसी आधार पर अस्वीकार कर दिया था और दो मापदंड नहीं होने चाहिए.

'बीजेपी के दोनों आरोप झूठ का पुलिंदा है'
अधिकारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के विधानसभा में मुख्य सचेतक तपस रॉय ने संवाददाताओं से कहा कि बीजेपी कोई भी प्रस्ताव पेश कर सकती है, लेकिन उसे उचित प्रक्रिया का पालन करना होगा. उन्होंने कहा कि उसे सदन की संबंधित समिति के जरिये प्रस्ताव पेश करना होगा, जो उसने नहीं किया है. 

रॉय ने कहा, 'इस मामले पर फैसला विधानसभा अध्यक्ष का विशेषाधिकार है, लेकिन बीजेपी के दोनों आरोप झूठ का पुलिंदा है, क्योंकि वह 2019 के लोकसभा चुनाव से ही हिंसा भड़का रही है और बंगाल में अराजक स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है.' मणिपुर मुद्दे पर बीजेपी के रुख पर रॉय ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य की स्थिति से सभी अवगत हैं.

ये भी पढ़ें- WB Panchayat Polls 2023: बंगाल पंचायत चुनाव में बहिष्कार के बावजूद राजारहाट में हुआ 95% मतदान, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget