एक्सप्लोरर

कमल हासन की पार्टी तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी

कमल हासन के अलावा रजनीकांत ने भी राजनीति में आने का एलान किया है. हालांकि रजनीकांत की पार्टी लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेगी या नहीं इस पर अभी तक स्थिति साफ नहीं है.

नई दिल्ली: अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को बड़ा एलान किया है. कमल हासन का कहना है कि उनकी मक्कल नीधि मय्यम पार्टी तमिलनाडु और पुडुचेरी की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि खुद कमल हासन किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह अभी साफ नहीं है.

पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक के बाद कमल हासन ने कहा, "पार्टी संसदीय चुनाव लड़ेगी. मैं भी चुनाव लड़ूंगा. 40 सीटों (तमिलनाडु में 39 और पुडुचेरी में एक) के लिए उम्मीदवारों की पहचान करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी."

किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने का एलान करते हुए हासन ने कहा, "पार्टी उन लोगों के साथ नहीं जुड़ेगी जो तमिलनाडु का डीएनए बदलने को लेकर उग्र हैं." उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए बातचीत करने से इनकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि पार्टी 20 विधानसभाओं के लिए होने वाले उपचुनाव लड़ने को लेकर चुनाव की घोषणा होने पर फैसला लेगी.

आपको बता दें कि तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा की सीटें हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में जया ललिता की पार्टी एआईएडीएमके 39 में से 37 सीटें जीती थी, जबकि 2 सीटें एनडीए के हिस्से में गई थी. 16वें लोकसभा चुनाव में डीएमके और कांग्रेस को राज्य में एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी.

कमल हासन के अलावा दक्षिण के एक और पॉपुलर नेता रजनीकांत भी राजनीति में आने का एलान कर चुके हैं. ऐसा माना जा रहा है कि रजनीकांत की पार्टी भी राज्य की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. हालांकि रजनीकांत की ओर से इस बारे में अभी आधिकारिक एलान होना बाकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget