एक्सप्लोरर

UP Election: वोटिंग से पहले सीएम योगी की अपील, एक वोट यूपी के संकल्प को करेगा मजबूत, इसलिए पहले मतदान फिर जलपान

UP Election 2022: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि आज लोकतंत्र के महायज्ञ का प्रथम चरण है. आपके अमूल्य वोट की आहुति के बगैर यह अनुष्ठान पूरा नहीं होगा.

UP First Phase Election: उत्तर प्रदेश में आज पहले चरण का मतदान है. आज 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस चरण में पश्चिमी यूपी की अधिकतर सीटों पर वोटिंग होनी है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लोगों से वोटिंग (Voting) की अपील की है. उन्होंने कहा है कि एक वोट उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत करेगा. उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचने की गुजारिश की है. उन्होंने कहा कि लोग पहले मतदान करें फिर जलपान.  
 
पहले जलपान फिर मतदान- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोकतंत्र के महायज्ञ का प्रथम चरण है. आपके अमूल्य वोट की आहुति के बगैर यह अनुष्ठान पूरा नहीं होगा. आपका एक 'वोट' अपराधमुक्त, भयमुक्त, दंगामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा. इसलिए 'पहले मतदान फिर जलपान' तब अन्य कोई काम. यूपी में पहले चरण (UP 1st Phase Election) के चुनाव में कुल 58 विधानसभा सीटों पर 623 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं. इन प्रत्याशियों में से 73 महिला उम्मीदवार हैं. पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे.

58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग

पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बुधवार को बताया था कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिये व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है. उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर, दस्तानों, मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन, पानी आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है. पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे जिनमें 1.24 करोड़ पुरुष, 1.04 करोड़ महिलाएं और 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें:

UP Election: यूपी की 58 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने की ये अपील

India Weather Updates: दिल्ली-राजस्थान और बिहार में ठंड से राहत, उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, जानें पूरे उत्तर भारत के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget