एक्सप्लोरर

Election Result 2022 : रूझानों में बीजेपी 243 और समाजवादी पार्टी 111 सीटों पर चल रही है आगे, बसपा को 5 और कांग्रेस को 6 सीटों पर बढ़त

UP Assembly Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. अबतच 365 सीटों के रूझान मिले हैं. इसके मुताबिक बीजेपी 243 सपा 111 बसपा 5 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना में अबतक 365 सीटों के रूझान मिल रहे हैं. इसमें से सत्ताधारी बीजेपी और उसके सहयोगी 243, समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी 111 सीटों पर आगे चल रहे हैं. कांग्रेस 6 और बसपा 5 सीटों पर आगे चल रही है.

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव आगे

अभी तक मिले रूझानों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखरपुर शहर सीट पर 5540 वोट पाकर सपा की सुभावति शुक्ल से आगे चल रहे हैं. शुक्ल को अबतक 1076 वोट मिले हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करहल सीट पर 25 हजार 263 वोट पाकर आगे चल रहे हैं, केशव प्रसाद मौर्य सिराथू में 3392 वोट पाकर आगे चल रहे हैं. इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ के कई मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं.

वहीं योगी सरकार से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर पीछे चल रहे हैं. वहीं दारा सिंह चौहान मउ की घोसी सीट से पीछे चल रहे हैं. सहारनपुर की नुकड सीट से डॉक्टर धर्म सिंह सैनी आगे चल रहे हैं. सैनी ने भी बीजेपी से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता ली थी. वो भी योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में मंत्री थे.

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए चुनाव 7 चरणों में कराए गए थे.पहला चरण 10 फरवरी को और अंतिम और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च का कराया गया था. सभी चरणों की मतगणना पूरे प्रदेश में एक साथ कराई जा रही है. इसके लिए 80 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.सबसे अधिक 5 मतगणना केंद्र आगरा में और अमेठी, अंबेडकरनगर, देवरिया, मेरठ और आजमगढ़ में 2-2 और बाकी के जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. मतगणना के लिए 403 प्रेक्षक तैनात किए गए हैं.

Uttarakhand Election Result 2022: चुनाव आयोग के आंकड़ों में बीजेपी उत्तराखंड की सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पिछड़ी

कैसे शुरू हुई मतगणना

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना कराई गई. ईवीएम से वोटों की गिनती सुबह साढ़े 8 बजे से शुरू हुई.फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरवा राजापाकड़ के बूथ नंबर-105 पर पड़े मतों की गिनती नहीं की जाएगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उस पर रोक लगा दी गई है.चुनाव से पहले इस बूथ के मॉकपोल वाले वोट हटाए बिना ही मतदान करा दिया गया था. इसके बाद ईवीएम भी जमा करा दी गई थी. हार-जीत का अंतर बूथ पर पड़े मतों से बराबर या कम होने पर ही वीवीपैट की पर्चियों के आधार पर अलग से मतगणना कराई जाएगी.

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 40 फीसदी से अधिक वोट लाते हुए 312 सीटें जीती थी.अगर उसके सहयोगियों की सीटें इसमें जोड़ दी जाएं तो एनडीए ने 324 सीटों पर जीत दर्ज की थी. सपा को 44, बसपा को 19 और कांग्रेस को 7 सीटों से संतोष करना पड़ा था. 

Kunda Election Result 2022: कुंडा सीट से राजा भैया पीछे, सपा के गुलशन यादव ने बनाई बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget