एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ओपी राजभर ने दिए तीखे सवालों के जवाब, BJP पर वार करते हुए बोले- अपर्णा यादव को किस गंगाजल से धोया

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में ऑल इज वेल है. उन्होंने कहा कि 10 मार्च को 10 बजे यूपी में बाजा बजेगा, चल संन्यासी मंदिर में. 

UP Assembly Election 2022: यूपी में चुनावों की तारीखों के नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. 'कार में सरकार' शो मे ओम प्रकाश राजभर ने कई अहम बातें कहीं. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में ऑल इज वेल. 10 मार्च को यूपी में 10 बजे बाजा बजेगा, चल संन्यासी मंदिर में. राजभर ने लखनऊ की सड़कों पर घूमती हुई कार में जमकर सियासी चर्चा की. पूर्वांचल की राजनीति में दखल रखने वाले राजभर इस वक्त अखिलेश यादव के साथ हैं. 

सियासी चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना. मुख्यमंत्री और अमित शाह जी से जो हमारी बातचीत हुई थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि यूपी में हमारी सरकार बना दो तो जो आप चाहते हैं वो हम कर देंगे. आोपी राजभर ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने वादे पूरे नहीं किए. अमित शाह जी ने मुझसे वादा किया था कि लोक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू कर देंगे. हमारी मांगों में ये इस समिति की रिपोर्ट लागू कराना था, हमारी मांग थी कि जातिगत जनगणना करा दो, बिजली के बिल माफ कर दो. गरीबों का इलाज फ्री में कर दो, फ्री में शिक्षा लागू कर दो. उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया. इन मांगों के साथ ही अब मैं अखिलेश यादव के साथ हूं.

22 सीट का वादा करके 8 सीट दीं

उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 22 सीट का वादा करके सिर्फ 8 सीट ही दीं. मैंने तभी अपने मन में सोच लिया था कि बीजेपी को सत्ता से बेदखल करूंगा. ओपी राजभर ने दावा किया कि 10 मार्च को अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे. अपर्णा यादव को बीजेपी में शामिल कराने पर ओपी राजभर ने कहा कि बीजेपी ने गलत निर्णय लिया है, उन्होंने अपवित्र आदमी को बीजेपी में शामिल कर लिया है. जब अखिलेश यादव की सरकार चली गई तो योगी सीएम बने. उन्होंने मुख्यमंत्री आवास गंगाजल से धोया, उनके लिए अखिलेश यादव अछूत थे, तो उन्होंने एक अछूत को क्यों शामिल कराया. अपर्णा यादव को किस गंगाजल से धोया. उन्होंने कहा कि अपर्णा यादव के पास कोई वोटबैंक नहीं है. वो खुद का वोट खुद को दे दें वही बहुत है.

मुलायम के बयान का समर्थन नहीं

योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि योगी सरकार की कानून व्यवस्था इतनी अच्छी है कि इनका एसपी कह रहा है कि पांच लाख रुपए दो नहीं तो गोली मार दूंगा. हाथरस की बेटी की 12 बजे ये लोग लाश जलाते हैं, गोरखपुर में सरेआम हत्याकांड हो जाता है. उन्होंने कहा कि ये नई सपा है, अखिलेश सपा के मालिक हैं. ओपी राजभर बोले रेप को लेकर मुलायम सिंह के बयान का समर्थन नहीं करते हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget