एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: बांदा में आए चुनावी नतीजे, 4 में से 3 सीटों पर बीजेपी और एक पर सपा प्रत्याशी की हुई जीत

UP Assembly Election Result: बांदा की चारों सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. बीजेपी ने तीन सीटों पर और एक सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है. इस खबर में जानिए किसे कितने वोट मिले.

UP Election Result: बांदा की चारों सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. चार में से तीन सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर सपा प्रत्याशी की जीत हुई है. जीत के बाद बीजेपी के विजयी प्रत्याशियों ने गाजे-बाजे और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया है. साथ ही शहर में विजय जुलूस भी निकाला गया. जीत के बाद सभी प्रत्यशियों ने जनता का आभार व्यक्त किया.

4 विधानसभा सीटों पर बीजेपी की जीत

बांदा में आज जनपद की 4 विधानसभा सीटों में 3 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है. वहीं एक विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत का परचम लहराया है. 2017 में चारों सीटें बीजेपी के खाते में गई थी. उस लिहाज से बीजेपी को जनपद में महज 1 सीट का नुकसान हुआ है. आज सुबह से प्रारंभ हुई मतगणना में बबेरू सीट को छोड़ दें तो सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी प्रारंभ से ही बढ़त बनाये हुए थे.

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद सीएम योगी ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

सदर विधानसभा से प्रकाश द्विवेदी को 81557, वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की मंजुला विवेक सिंह को 53443 मत मिले. प्रकाश द्विवेदी उन्हें 15214 वोटों से पराजित किया. नरैनी विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी ओम मणि वर्मा को 83263 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की किरण वर्मा को 76544 वोट मिले. इस तरह बीजेपी की ओम मणि वर्मा ने 6719 वोटों से किरण वर्मा को पराजित किया.

बीजेपी को जनपद में सबसे बड़ी जीत मिली

तिंदवारी विधानसभा में बीजेपी को जनपद में सबसे बड़ी जीत मिली है. यहां बीजेपी के प्रत्याशी रामकेश निषाद को 86813 वोट मिले. वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के बृजेश प्रजापति को महज 58387 वोट मिले. इस तरह से बीजेपी के रामकेश निषाद ने ब्रजेश प्रजापति को 28425 वोटों से पराजित किया. 

बबेरू विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी की जीत

वही बांदा की एक मात्र बबेरू विधानसभा सीट में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विशंभर यादव को जीत मिली है. उन्हें कुल 79614 वोट मिले. वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी अजय पटेल को 72221 वोट मिले. यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विशंभर यादव बीजेपी के अजय पटेल को 7393 मतों से पराजित किया. 

ये भी पढ़ें-

UP Election Results 2022: यूपी में पहला नतीजा घोषित, पीलीभीत से बीजेपी के संजय सिंह गंगवार जीते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget