एक्सप्लोरर

UP Election 2022: छठे-सातवें चरण में किसे मिलेगा टिकट, किसका कटेगा पत्ता...उम्मीदवारों को चुनने के लिए बीजेपी कोर ग्रुप का मंथन, बैठक में शाह भी मौजूद

UP Assembly Election 2022: मीटिंग में छठे और 7वें चरण के उम्मीदवारों के नामों के चयन को लेकर बातचीत होनी है. कोर ग्रुप की बैठक के लिए धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद हैं.

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में सियासी पारा हाई है, बीजेपी लगातार राज्य में सियासी रणनीति को लेकर मीटिंग्स कर रही है. उत्तर प्रदेश चुनाव के उम्मीदवारों के चयन को लेकर कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो गई है. इस मीटिंग में देश के गृहमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह भी पहुंचे हैं.

छठे और 7वें चरण के उम्मीदवारों के नामों के चयन को लेकर कोर ग्रुप की ये मीटिंग हो रही है. कोर ग्रुप की बैठक के लिए यूपी बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले से ही बीजेपी मुख्यालय में मौजूद हैं.

बीजेपी ने हाल ही में यूपी की 85  सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. असीम अरुण को कन्नौज से, अदिति सिंह को रायबरेली से, हरदोई से नितिन अग्रवाल को, बिधूना से रिया शाक्य को टिकट दिया गया है. 85 उम्मीदवारों में 15 महिलाएं हैं. असीम अरुण कानपुर के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं. उत्तर प्रदेश काडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने हाल में कानपुर के पुलिस आयुक्त पद पर रहते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली थी. इसके बाद 16 जनवरी को अरुण बीजेपी में शामिल हो गए थे.

रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से टिकट दिया गया है. हरिओम यादव को सिरसागंज से उम्मीदवार बनाया गया है. रामवीर उपाध्याय ने हाल ही में बीएसपी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. वहीं हरिओम यादव सपा से बीजेपी में आए हैं. पार्टी ने राज्य सरकार में मंत्री सतीश महाना को महाराजपुर विधानसभा सीट से एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है.

बीजेपी ने अब तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 194 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. बीजेपी ने पहली सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. इसके बाद पार्टी ने बरेली जिले की दो और सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी. 

ये भी पढ़ें- PM Modi ने इंडिया गेट पर Subhash Chandra Bose की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- ये आजादी के महानायक को राष्ट्र की श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें- ABP Opinion Poll: यूपी में कौन मारेगा बाजी, पूर्वांचल-बुंदेलखंड-अवध और पश्चिमी यूपी में किसका दबदबा? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget