एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: Akhilesh Yadav पर Anurag Thakur का हमला, बोले- Azam Khan का बैकग्राउंड सब जानते हैं

UP Election 2022: जेल में बंद सपा नेता आजम खान को लेकर अखिलेश के दिए गए बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा, ये लोग कभी शांतिपूर्ण चुनाव चाहते ही नहीं हैं. सपा हमेशा परेशानियां पैदा करती है और लोगों को कुचलती है.

UP Election: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमला बोला है. जेल में बंद सपा नेता आजम खान को लेकर अखिलेश के दिए गए बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा, ये लोग कभी शांतिपूर्ण चुनाव चाहते ही नहीं हैं. सपा हमेशा परेशानियां पैदा करती है और लोगों को कुचलती है. आजम खान वोटरों और पोलिंग अफसरों को डराने के लिए जाने जाते हैं. अखिलेश यादव को शांतिपूर्ण माहौल पसंद नहीं आ रहा है कि लोगों ने पहले चरण में बीजेपी के लिए वोट डाले हैं. 

बरेली में अनुराग ठाकुर ने कहा, वे दोबारा टेंशन पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने पहले चरण में नाहिद हसन (कैराना से सपा प्रत्याशी) को याद किया और अब दूसरे चरण में वे आजम खान को याद कर रहे हैं. पांचवे और छठे चरण तक वे मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को याद करेंगे. 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर कोई आजम खान का बैकग्राउंड जानता है. कैसे वह महिलाओं, अनुसूचित जाति के लोगों पर टिप्पणियां कसते थे और बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हंसते और तालियां बजाते थे. वे तब दलितों का अपमान करते थे, आज भी वे दलितों का अपमान करते हैं. बेटियां तब भी सुरक्षित नहीं थीं, सपा नेताओं के साथ वे आज भी सुरक्षित नहीं हैं. 

जब अनुराग ठाकुर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनिफॉर्म सिविल कोड की घोषणा को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, मैं उन्हें बधाई देता हूं. मैं चाहता हूं कि जैसे ही वह सत्ता में आएं, इसे लागू करें.

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को कहा था, ''ये पहला चुनाव है जब आजम खान (Azam Khan) साहब नहीं हैं. सोचिए कि उनपर कैसे मुकदमे लगे हैं. उनपर बकरी चोरी का, भैंस चोरी का, किताब चोरी का मुकदमा लगा है. उनके खिलाफ केस झूठे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि झूठे मुकदमे की उम्र लंबी नहीं होती है. सही है कि परेशानी में हैं, उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है. अब्दुल्ला को भी उठानी पड़ी है. बीजेपी उन्हें परेशान कर रही है. हमें कोर्ट पर भरोसा है. सभी झूठे मुकदमे हटाए जाएंगे.''

Assembly Election: यूपी की 55 सीटों पर आज थमेगा प्रचार, उत्तराखंड और गोवा में भी आज प्रचार का आखिर दिन, दिग्गज लगा रहे दम

West Bengal Municipal Election: अनोखी मांग! राजनीतिक दलों से प्रदूषण पर ध्यान देने की अपील कर रही जनता

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget