एक्सप्लोरर

येदियुरप्पा ने कहा- एयर स्ट्राइक से बीजेपी को होगा चुनाव में फायदा, वीके सिंह बोले- मैं सहमत नहीं

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर भारत के अचानक किए गए हमले से पीएम मोदी के पक्ष में लहर बनी है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को चुनाव से जोड़ने पर कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा अलग-थलग पड़ गए हैं. उनके बयानों पर विपक्षी पार्टियां तो सवाल उठा ही रही थी, अब खुद बीजेपी नेताओं ने येदियुरप्पा के बयानों से खुद को अलग कर लिया है. पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि मैं येदियुरप्पा की बातों से सहमत नहीं हूं.

बीजेपी सांसद वीके सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''माफ करें बीएस येदियुरप्पा. हम एक देश के रूप में खड़े हैं. हमारी सरकार द्वारा उठाए गए कदम देश की सुरक्षा और नागरिकों की हिफाजत के लिए हैं न कि कुछ अतिरिक्त सीट जीतने के लिए. अटल बिहारी वाजपेयी की ये कविता हमारी स्थिति बताती है.''

दरअसल, कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर भारत के अचानक किए गए हमले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर बनी है और इससे पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में 28 में 22 सीटें जीतने में मदद मिलेगी.

भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन इमरान सरकार ने रोकी

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘दिनों-दिन बीजेपी के पक्ष में लहर बनती जा रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकी कैंपों को बर्बाद करने के कल के कदम से देश में मोदी के समर्थन में लहर बनी है और इसका नतीजा आगामी लोकसभा चुनाव में नजर आ सकता है.’’ चित्रदुर्ग में उन्होंने कहा, ‘‘इसने नौजवानों में जोश भर दिया है. इससे हमें (कर्नाटक में) लोकसभा की 22 से ज्यादा सीटें जीतने में मदद मिलेगी .’’

भारतीय वायु सेना के अलावा किसी को भी नहीं लेना चाहिए हवाई हमले का श्रेय- शिवसेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget