एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस का दावा- BJP विधायक की हत्या का मास्टरमाइंड ढेर

बताया जा रहा है कि 5 लाख के इनामी वर्गीस ने ही बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या के लिए लैंड माइन बिछाई थी. विधायक भीमा मंडावी की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला था.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या का मास्टरमाइंड अपने एक साथी के सहित मारा गया है. विधायक भीमा मंडावी की हत्या नक्सली कमांडर एसीएम वर्गीस था जिसे ID प्लांट करने का मास्टर माना जाता था. बताया जा रहा है कि 5 लाख के इनामी वर्गीस ने ही बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या के लिए लैंड माइन बिछाई थी.

कुआकोंडा के दुवालीकरका जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने एसीएम वर्गीस को ढेर कर दिया. बता दें कि लोकसभा चुनाव की पहले चरण की वोटिंग से पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा नक्सली हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी. इसमें बीजेपी विधायक भीमा मंडावी, उनका ड्राइवर और उनकी सुरक्षा में लगे तीन निजी सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई थी.

विधायक भीमा मंडावी की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बोली और गोली का असर दिखने लगा है. रमन सिंह ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर आप कुछ छुपाना नहीं चाहते हैं, तो भीमा मंडावी की मौत की सीबीआई जांच का आदेश दीजिए. इस मौत के पीछे साजिश की बू आ रही है. हमले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आपात बैठक बुलाई थी.

सुरक्षा वापस भेजने के बाद प्रचार पर निकले थे विधायक मंडावी नक्सली हमले को लेकर पुलिस ने एक नया खुलासा किया था. पुलिस की मानें तो दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी को सुबह 9 बजे से ही 50 डीआरजी के जवानों की सुरक्षा दी गई थी. इस सुरक्षा व्यवस्था के साथ भीमा मंडावी ने दंतेवाड़ा के नेतापुर, तन्नेनार, मेटापाल जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में प्रचार किया. जिसके बाद भीमा मंडावी दोपहर 1 बजे वापस दंतेवाड़ा बीजेपी कार्यालय पहुंचे और प्रचार कार्य खत्म होने की बात कहते हुए उन्होंने सुरक्षा वापिस भेज दी.

इसके कुछ देर बाद भीमा मंडावी अपनी तीन गाड़ियों में वापिस किरंदुल की ओर निकल गए. इस दौरान उनके साथ उनके कुछ सुरक्षा गार्ड ही मौजूद थे. सुरक्षा के बिना भीमा मंडावी के प्रचार पर निकलने की खबर पाकर बचेली थाने के प्रभारी ने उन्हें आगाह भी किया कि आगे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल नहीं है. इसके बावजूद भीमा मंडावी उस रास्ते पर आगे गए जिसके बाद नक्सलियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया. हालांकि पुलिस के इस खुलासे से पहले बीजेपी नेता भीमा मंडावी को कम सुरक्षा दिए जाने का आरोप राज्य सरकार और प्रशासन पर लगा रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget