एक्सप्लोरर

Exit Poll 2023: ममता बनर्जी की पार्टी TMC त्रिपुरा और मेघालय में कितना कर पायी कमाल? पढ़ें एग्जिट पोल के चौंकाने वाले आंकड़े

Meghalaya Exit Poll Results 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्य (त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड) के वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी. सोमवार (27 फरवरी) की शाम को एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं.

Tripura-Meghalaya Exit Poll Results 2023: पूर्वोत्तर राज्यों में त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो चुके हैं. नगालैंड और मेघालय में आज यानी सोमवार (27 फरवरी) को लोगों ने वोट डाले तो वहीं त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोटिंग हुई थी. अब सभी को नतीजों का इंतजार है. 2 मार्च को स्पष्ट हो जाएगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा. इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं. 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी त्रिपुरा और मेघालय में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा था. पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी कई रैलियां की थी. एग्जिट पोल के मुताबिक, इन राज्यों में टीएमसी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि इसके बाद भी वह सत्ता में पहुंचती नहीं दिख रही है. 

त्रिपुरा में TMC की स्थिति

त्रिपुरा में टीएमसी ने इस बार जमीन पर तगड़ी मेहनत की है. इंडिया टूडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, टीएमपी को 9 से 16 सीटें मिल सकती हैं. एग्जिट पोल में उसे 20 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है. जी न्यूज-मेट्राइस के एग्जिट पोल के अनुसार, त्रिपुरा में टीएमसी का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है. हालांकि, अन्य को 11-19 सीटें मिलती दिख रही हैं. 

पिछले चुनाव के नतीजे

पिछले चुनाव में टीएमसी ने त्रिपुरा की 24 सीटों पर चुनाव लड़ा था. हालांकि एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी. उस वक्त पार्टी को 0.3 फीसदी वोट मिला था. बीजेपी ने 51 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 35 सीटें मिली थीं. पार्टी को 43.59 फीसदी वोट मिला था. सीपीएम की सीटें भली 16 निकली हों, लेकिन उसका वोट फीसदी 42.22 फीसदी था.

मेघालय में टीएमसी की पोजीशन

मेघालय की बात करें तो एग्जिट पोल में यहां किसी को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं. इंडिया टूडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मेघालय में टीएमसी का खाता नहीं खुल रहा है. वहीं जी न्यूज-मेट्राइस के एग्जिट पोल में टीएमसी को 8-13 सीटें मिल रही हैं. न्यूज 18-सी वोटर्स के एग्जिट पोल में टीएमसी को 8-13 सीटें मिल सकती हैं. 

पिछले चुनाव में क्या रिजल्ट था?

पिछले चुनाव में टीएमसी ने 8 सीटों पर चुनाव लड़ा था. हालांकि एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी. उस वक्त पार्टी को 0.35 फीसदी वोट मिला था. बीजेपी ने 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे सिर्फ 2 सीटें मिली थीं. कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटें जीती थीं, इसके बाद भी सत्ता से दूर रह गई थी. बीजेपी ने NPEP के साथ मिलकर सरकार बना ली थी. NPEP को 16 सीटें मिली थीं. 

ये भी पढ़ें- Tripura Exit Poll: मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे माणिक साहा, जानें और कौन-कौन रेस में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget