एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद टेंशन में TMC! INDIA गठबंधन के सहयोगियों को दे डाली ये सलाह

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर ही सिमट गई.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. इन चुनावों में मिली हार के बाद TMC सांसद सौगत रॉय ने बड़ा बयान दिया है. 

उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन के दलों को समझना होगा कि एकसाथ मिलकर लड़ना होगा, वरना दिल्ली जैसा हाल होगा. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ती हुई नजर आई थी.

TMC सांसद सौगत रॉय ने कही ये बात

TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, "दिल्ली में लोगों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ वोट दिया, हमारी पार्टी ने AAP का समर्थन किया, लेकिन सच कहें तो आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों की शिकायत थी. शराब घोटाले का असर हुआ. भाजपा ने बहुत कोशिश की और जीत गई. अब वे देश में और आक्रामक हो जाएंगे और अपने एजेंडे को आगे ले जाएंगे. अगर INDIA गठबंधन की पार्टियां मिलकर लड़ेंगी तभी कुछ होगा, सब अपने अहंकार पर लड़ेंगे तो फैसला दिल्ली जैसा ही होगा. बंगाल में सिर्फ TMC है, बंगाल की तुलना दिल्ली या किसी दूसरे राज्य से नहीं की जा सकती. बंगाल की हर गली, हर मोहल्ले में TMC है, यहां हम ही जीतेंगे."

उन्होंने आगे कहा, "इंडिया गठबंधन के दलों को समझना होगा कि एकसाथ मिलकर लड़ना होगा.  अगर सब अपने इगो में रहेंगे तो दिल्ली जैसा हाल ही होगा. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ही जीतेगी, यहां हर मोहल्ले में ममता बनर्जी है. 

'अहम को दूर रखने में नाकाम'

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को कहा कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल अपने अहम को दूर रखने में नाकाम रहे, जिसके चलते आखिरकार भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई. 

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में कर्जत जामखेड से विधायक पवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस चुनाव में 15 से अधिक सीट पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत का अंतर तीसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार को मिले वोट से कम है.   उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों पर गौर करने से यह स्पष्ट है कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट रहता तो भाजपा 20 से अधिक सीट नहीं जीत पाती. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget