एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections Result 2024: रिजल्ट से पहले ही किस राज्य में बीजेपी के हाथ लगा 'जीत का हीरा'

Surat Lok Sabha Result 2024: गुजरात का सूरत लोकसभा सीट बीजेपी के खाते में जा चुका है.इस बार यहां से बीजेपी के मुकेश दलाल निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं.

Surat Lok Sabha Result 2024: साल 2024 के लोकसभा चुनावों में गुजरात की सूरत लोकसभा सीट इकलौती ऐसी सीट है कि यहां चुनाव से पहले ही रिजल्ट आ गया. परिस्थिति ही कुछ ऐसी बनी कि चुनाव कराने की जरूरत ही नहीं पड़ी और बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

गुजरात के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. इस सीट पर मुख्य बीजेपी के मुकेश दलाल समेत कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे. इन सभी उम्मीदवारों ने नामांकन भी किया, लेकिन पर्चा वापसी के दिन नौ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए. वहीं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन तकनीकी आधार पर खारिज हो गए.

2019 में क्या हुआ था?

ऐसे हालात में चुनाव के मैदान में बीजेपी के उम्मीदवार अकेले बच गए और उन्हें वोटिंग से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित करना पड़ा. साल 2019 के चुनावों में इस सीट पर बीजेपी को बड़ी जीत मिली थी. उस समय बीजेपी के टिकट पर निर्वतमान सांसद दर्शन विक्रम जरदोश मैदान में थीं और उन्हें 7 लाख 95 हजार 651 वोट मिले थे. वहीं उनके प्रतिद्वंदी और कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक पटेल को केवल 2 लाख 47 हजार वोट मिले थे. वह करीब साढ़े पांच लाख वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे. कुछ यही स्थिति साल 2014 के चुनावों में भी देखने को मिली थी.

उस समय भी बीजेपी की उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद दर्शन विक्रम जरदोश ने 7 लाख 18 हजार वोट पाकर कांग्रेस पार्टी के नैषध भूपतभाई देसाई को 5 लाख 33 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया था. इस चुनाव में नैषध भूपतभाई देसाई को कुल 1 लाख 85 हजार वोट मिले थे. बीजेपी के टिकट पर दर्शन विक्रम जरदोश पहली बार साल 2009 में चुनाव लड़ी थीं. उस समय उन्हें कांग्रेस पार्टी के धीरूभाई हरिभाई गजेरा ने कड़ी टक्कर दी. हालांकि वह 74 हजार 700 वोटों से चुनाव हार गए थे. उस चुनाव में जरदोश को कुल 3 लाख 64 हजार 947 वोट मिले थे. वहीं धीरूभाई हरिभाई गजेरा को महज 2 लाख 90 हजार 149 वोट मिले.

डायमंड और सिल्क का होता है कारोबार

तापी नदी के किनारे बसे सूरत शहर की पहचान कपड़ा उद्योग और डायमंड कटिंग के काम से है. इसीलिए इस शहर को डायमंड सिटी और सिल्क सिटी के नाम से भी जाना और पहचाना जाता है.यहां खासतौर पर जरीदार कपड़ा, रेशमी, सूती और सोने चांदी के आभूषणों पर कारीगरी का काम होता है. पाटीदार वोटर्स के वर्चस्व वाले इस लोकसभा क्षेत्र में ओलपाड, सूरत पूर्व, उत्तर, वराछा रोड, करंज, कर्तार्गम और सूरत पश्चिम विधानसभा सीटें आती है, इन सभी सीटों पर इस समय बीजेपी का कब्जा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
Embed widget