एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: SYL को लेकर अकाली दल और इनेलो में मतभेद, सुखबीर बादल ने दिया ये बयान

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: शिरोमणि अकाली दल हरियाणा में 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. अकाली दल ने विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो के साथ गठबंधन किया है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: सोमवार यानी 21 अक्टूबर को हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मतदान होना है. एनडीए की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल हरियाणा विधानसभा चुनाव इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मिलकर लड़ रही है. कुछ विवादों के चलते हरियाणा में अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन नहीं हो पाया. हालांकि, अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने साफ कर दिया है कि पंजाब में बीजेपी के साथ उनका गठबंधन बना रहेगा. हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ पंजाब की चार सीटों पर उपचुनाव भी हो रहा है.

चुनाव प्रचार खत्म होते ही अकाली दल और इनेलो के बीच सतलुज-यमुना लिंक नहर पर मतभेद देखने को मिल रहे हैं. सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब के पास हरियाणा के साथ शेयर करने के लिए एक बूंद पानी भी नहीं है. इससे पहले इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा था कि अकाली दल इस मुद्दे पर कोर्ट के फैसले के साथ सहमत होगा.

SYL पर ही टूटा था गठबंधन

अग्रेंजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ''मुझे नहीं मालूम कि अभय चौटाला ने क्या बयान दिया है. मैं अभय चौटाला के बयान के पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. लेकिन एसवाईएल के मुद्दे पर हमारा स्टैंड साफ है. पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद पानी भी नहीं है. हम किसी के साथ पानी को नहीं बांट सकते हैं.''

बता दें कि इनेलो और अकाली दल के बीच 2016 में एसवाईएल के मुद्दे पर ही गठबंधन टूट गया था. हरियाणा में भी अकाली दल की कोशिश बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की थी, पर एकलौते विधायक बलकौर सिंह के बीजेपी में शामिल होने की वजह से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं हो पाया. हरियाणा में इनेलो 80 और अकाली दल 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. हरियाणा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget