एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- जाति-धर्म के आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है

सोनिया गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देशभक्ति की नयी परिभाषा गढ़ी जा रही है, जाति-धर्म के आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है. तालकटोरा स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, डीएमके, आरजेडी, टीडीपी, एनसीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, आप, जेडीएस, टीएमसी, योगेंद्र यादव की स्वराज इंडिया और सीपीआईएल मे हिस्सा लिया.

नई दिल्ली: चुनावी घमासान के बीच विपक्ष ने मोदी सररकार को घेरने के लिए आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हल्ला बोल किया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तो नहीं आ पाए लेकिन सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. सोनिया गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देशभक्ति की नयी परिभाषा गढ़ी जा रही है, जाति-धर्म के आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार असहमति का सम्मान करने को बिल्कुल राजी नहीं है.

सोनिया गांधी ने कहा, ''आज हमें देशभक्ति की नई परिभाषा सिखाई जा रही है. विविधिता को अस्वीकार करने वालों को देशभक्त बताया जा रहा है. जाति धर्म और विचारधारा के आधार पर अपने ही नागरिकों से भेदभाव को उचित ठहराया जा रहा है. हमसे उम्मीद की जा रही है कि खानपान, पहनावे, भाषा और अभिव्यक्ति की आजादी के मामले में कुछ लोगों की मनमानी हम बर्दाश्त करें. वर्तमान सरकार असहमति का सम्मान करने को बिल्कुल राजी नहीं है. जब अपनी आस्थाओं पर टिके रहने की वजह से लोगों पर हमले होते हैं तो सरकार क्या करती है, सरकार अपना मुंह फेर लेती है.''

सोनिया गांधी ने कहा, ''देश की आत्मा को सुनियोजित साजिश के तहत कुचला जा रहा है जो हम सभी के लिए चिंता का विषय है हम सबके मन में भारत की एक जैसी सोच है, हमारे आपके बीच एक खास रिश्ता है. सरकार के शब्दों और कर्मों में फर्क बिल्कुल नहीं होना चाहिए. हमने पहले भी ये करके दिखाया है और आगे भी ये करके दिखायेंगे. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने कहा था ‘‘भविष्य का निर्माण करते हुए सुविधा या आराम के लिये कोई जगह नहीं होती है.''

तालकटोरा स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, डीएमके, आरजेडी, टीडीपी, एनसीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, आप, जेडीएस, टीएमसी, योगेंद्र यादव की स्वराज इंडिया और सीपीआईएल मे हिस्सा लिया. प्रमुख वक्ताओं में सियासी जगत से कांग्रेस से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, सीपीएम से सीताराम येचुरी, सीपीआई से डी राजा, आरजेडी से मनोज झा, डीएमके से टीकेएस इलंगोवन, योगेंद्र यादव शामिल रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget