एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी का चुनावी गणित कच्चा है-स्मृति ईरानी

स्मृति ने कहा कि नामदार लोगों की यह सियासत रही है कि फूट डालो और राज करो. भाई-भाई को लड़ाओ, धर्म जाति के नाम पर समाज को विभाजित करो, गरीब को गरीब बना कर रखो ताकि गरीब मदद के लिए हाथ जोड़े.

नई दिल्लीः केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उनका चुनावी गणित कच्चा है. स्मृति ईरानी ने गौरीगंज में एक जनसभा के दौरान कहा, 'जो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों में से 20 सीट पर चुनाव लड़ रही है और उसकी एक नेता यूपी में घूम घूम कर कहती हैं कि सरकार बनाएंगे. जिनका गणित चुनाव से पहले ही इतना कच्चा है, चुनाव के बाद क्या हाल होगा.'

स्मृति ने कहा कि नामदार लोगों की यह सियासत रही है कि फूट डालो और राज करो. भाई-भाई को लड़ाओ, धर्म जाति के नाम पर समाज को विभाजित करो, गरीब को गरीब बना कर रखो ताकि गरीब मदद के लिए हाथ जोड़े.

राहुल गांधी पर हमला करते हुए स्मृति ने आरोप लगाया कि वह महिला सशक्तिकरण की बात तो करते हैं लेकिन केवल भाषण में. देश की बात तो दूर, अमेठी की महिलाओं के लिए एक शौचालय बनवाया हो तो बताएं, शौचालय बनवाने का काम, गरीब माता पिता के बेटे, गरीबी में पलने वाले मोदी जी ने किया. देश की बात छोड़ो अमेठी में दो लाख शौचालय मोदी जी ने बनवाए हैं.

स्मृति ने कहा कि 2014 में चुनाव हारने के बाद भी 'मैंने अमेठी नही छोड़ा. अनेक सुविधाएं अमेठी में लेकर आई. एक भी विधानसभा ऐसी नहीं है जिसमें मैं भाजपा के किए गए कामों को ना गिना सकूं. तिलोई में 200 बेड का हॉस्पिटल खुला है. जगदीशपुर में कॉमन सेंटर, गौरीगंज में पहली खाद की रेक सेंटर नरेंद्र मोदी ने दिया है. 55 सालों तक अमेठी पर राज करने वाले नामदारों ने आपका वोट लेकर केवल सत्ता सुख भोगा है लेकिन यहां के लिए सोचा नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget