एक्सप्लोरर

बाराबंकी: मायावती और अखिलेश का 'कंट्रोलर' नरेंद्र मोदी के हाथ में-राहुल गांधी

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पहले कहते थे कि 56 इंच की छाती है, कालाधन लाएंगे, सबके खाते में 15 लाख डालेंगे उस टाइम करते थे कि मुझे प्रधानमंत्री मन बनाओ मुझे चौकीदार बनाओ. जब जनता ने चौकीदार बना दिया तो धड़ाधड़ चोरी की. चोरी करने के बाद चौकीदार कहता है कि हम सब चौकीदार हैं. मोदी जी एक चौकीदार ने चोरी की है आप बाकी चौकीदारों को बदलनाम मत कीजिए.

बाराबंकी: गरम होते मौसम के बीच लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सियासी पारा भी लगातार बढ़ रहा है. चुनाव प्रचार में नेताओं के विरोधियों पर हमले और तीखे होते जा रहे हैं. ऐसा ही एक हमला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मायावती और अखिलेश यादव पर किया है. यूपी के बाराबंकी में रैली के दौरान राहुल गांधी ने दोनों नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती और अखिलेश की लगाम नरेंद्र मोदी के हाथों में हैं, इसलिए जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है. रैली में राहुल गांधी ने एक बार फिर चौकीदार चोर है के नारे भी लगवाए.

राहुल गांधी ने कहा, ''मोदी सरकार की सच्चाई कांग्रेस ने देश को दिखाई. पिछले पांच साल में समाजवादी पार्टी या बीएसपी ने नरेंद्र मोदी का मुकाबला किया ? क्या आपने कभी मायावती जी का या मुलायम सिंह जी का कोई बयान सुना ? मैं नरेंद्र मोदी से नहीं डरता, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर कोई डरता है तो नरेंद्र मोदी डरता है, मगर मायावती जी और अखिलेश यादव का कंट्रोलर नरेंद्र मोदी के हाथ में है. इसे आप याद रखिए, नरेंद्र मोदी मुझपर दबाव नहीं डाल सकता है मगर नरेंद्र मोदी बीएसपी और एसपी पर दबाव डाल सकते हैं. उनका इतिहास है मेरा कोई इतिहास नहीं है. नरेंद्र मोदी ने ये नहीं कहा था कि एसपी मुक्त भारत या बीएसपी मुक्त भारत, उन्होंने कहा था कांग्रेस मुक्त भारत. इसका कारण है, क्योंकि नरेंद्र मोदी टक्कर सिर्फ कांग्रेस पार्टी देती है.''

राहुल गांधी ने कहा, ''बीजेपी वालों ने मेरे ऊपर पाबंदी लगाने के लिए शिकायत की है कि राहुल गांधी 'चौकीदार' शब्द का प्रयोग नहीं कर सकते, सिर्फ नरेंद्र मोदी इस शब्द का प्रयोग कर सकते हैं. पहले कहते थे कि 56 इंच की छाती है, कालाधन लाएंगे, सबके खाते में 15 लाख डालेंगे उस टाइम करते थे कि मुझे प्रधानमंत्री मन बनाओ मुझे चौकीदार बनाओ. जब जनता ने चौकीदार बना दिया तो धड़ाधड़ चोरी की, अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ डाल दिए. चोरी करने के बाद चौकीदार कहता है कि हम सब चौकीदार हैं. मोदी जी एक चौकीदार ने चोरी की है आप बाकी चौकीदारों को बदलनाम मत कीजिए.''

राहुल गांधी ने कहा, ''बीजेपी ने सिर्फ लोगों के साथ जुमला किया है और इसका जवाब जनता जरूर देगी. राहुल गांधी ने कहा, ''इस चौकीदार ने पूरे देश की महिलाओं को नोटबंदी के जरिए बैंक की लाइन में लाकर खड़ा कर दिया, महिलाओं से पैसा ले लिया.'' राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने सिर्फ 15 चोरों को फायदा पहुंचाने का काम किया है लेकिन मेरी पार्टी 5 करोड़ परिवार यानी कि 25 करोड़ लोगों को 72000 रुपए हर महीने देने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि यह 72000 रुपए तब तक दिया जाएगा जब तक गरीब की आमदनी दोगुनी नहीं हो जाएगी, जब तक वो ₹12000 महीना नहीं कमाना शुरू कर देंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
यूपी: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, अब लखनऊ में इतने दाम में मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर
यूपी: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, अब लखनऊ में इतने दाम में मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई

वीडियोज

E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आई बड़ी खबर |Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
यूपी: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, अब लखनऊ में इतने दाम में मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर
यूपी: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, अब लखनऊ में इतने दाम में मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे पाकिस्तान के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भेजा संदेश, मध्यस्थता पर उठ चुके हैं सवाल
अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे PAK के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भिजवाया संदेश
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget