एक्सप्लोरर

AAP से गठबंधन को लेकर राहुल गांधी ने कहा- हम गठबंधन को तैयार, केजरीवाल ने लिया यू टर्न

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा कि हमारे दरवाजे खुले हैं लेकिन समय निकल रहा है. अरविंद केजरीवाल ने एक और यू-टर्न ले लिया है.

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि आम आदमी पार्टी से गठबंधन का मतलब बीजेपी का सफाया हो जाएगा. इस को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस आप को चार सीट देने को तैयार है लेकिन अरविंद केजरीवाल ने एक और यू-टर्न ले लिया है. राहुल गांधी ने ये भी लिखा कि हमारे दरवाजे खुले हैं लेकिन समय निकल रहा है. राहुल ने #AbAAPkiBaari हैशटेग का इस्तेमाल किया. राहुल गांधी के इस ट्वीट से साफ है कि कांग्रेस बीजेपी को हराने के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के लिए तैयार है. पिछले काफी समय से दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से कोशिशें करने की खबरें आ रही थीं लेकिन कांग्रेस में इसे लेकर एक राय नहीं बन पा रही थी. आपको बता दें कि दिल्ली में कल यानी 16 अप्रैल से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने शुरू हो जाएंगे. ऐसे में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए गठबंधन की खबरों को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है. पिछले दो महीने से ही दिल्ली में कांग्रेस और आप के गठबंधन की खबरें आ रही हैं. लेकिन अभी तक दोनों पार्टियों की ओर से कोई एलान नहीं किया गया है. हालांकि आम आदमी पार्टी पहले ही दिल्ली की सभी सातों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. अब जब राहुल गांधी ने आप के साथ गठबंधन को लेकर गेंद अरविंद केजरीवाल के पाले में डाल दी है तो संभावनाएं बन रही हैं कि जल्द ही इस बारे में कोई एलान हो सकता है. हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से इसका जवाब आया है और  संजय सिंह ने कहा है कि पंजाब में आप के 4 सांसद 20 विधायक हैं जहां कांग्रेस एक भी सीट नही देना चाहती, हरियाणा जहां कांग्रेस का एक सांसद वहां भी कांग्रेस एक सीट नही देना चाहती, दिल्ली जहां कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं वहां कांग्रेस आप हमसे 3 सीट चाहते हैं क्या ऐसे होता है समझौता? आप दूसरे राज्यों में भाजपा को क्यों नही रोकना चाहते? कल ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. केजरीवाल का कहना है कि वह देश को मोदी और अमित शाह की जोड़ी से बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. गठबंधन के बारे में केजरीवाल ने कहा था कि 'देश खतरे में है. देश को मोदी और अमित शाह की जोड़ी से बचाने के लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं. हमारे प्रयास अंत तक जारी रहेंगे.' हरियाणा में नहीं बनी बात हरियाणा में भी आप ने कांग्रेस से गठबंधन की कोशिशें की लेकिन वहां इस पर बात नहीं बन पाई. इसके बाद आप ने वहां जेजेपी से गठबंधन कर लिया. हरियाणा की 10 सीटों में से 7 सीटों पर जेजेपी और 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget