एक्सप्लोरर

Punjab Chunav: PM मोदी के पंजाब दौरे से छिड़ा हेलिकॉप्टर विवाद, उड़ान रोके जाने पर भड़के चन्नी, रैली में बोले पीएम- मंदिर जाने से रोका गया

Punjab Elections 2022: पंजाब में एक ही चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

Punjab Assembly Elections 2022: पंजाब में पीएम मोदी के दौरे से अब हेलिकॉप्टर विवाद छिड़ गया है. सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के हेलिकॉप्टर को चंडीगढ़ से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई. ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मूवमेंट के चलते इलाके में 'नो फ्लाई जोन' लगाया गया था. पीएम मोदी सोमवार को पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक रैली को संबोधित करने पंजाब गए थे.

चन्नी को होशियारपुर में अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Ganndhi) की रैली में शामिल होना था. पीएम मोदी जालंधर में प्रचार के लिए गए थे और पिछले महीने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद यह राज्य में उनका पहला दौरा था. अधिकारियों ने कहा कि 'नो फ्लाई जोन' लागू होने के कारण चन्नी के हेलिकॉप्टर को चंडीगढ़ से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई. घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए चन्नी ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री हूं, आतंकवादी नहीं.”

रैली में बोले पीएम मोदी- मंदिर जाने से रोका गया

वहीं जालंधर में जनसभा में मोदी ने चन्नी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया. मोदी ने कहा, "मैं देवी तालाब मंदिर (Jalandhar) में दर्शन करना चाहता था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने मुझे हेलिकॉप्टर से वापस जाने के लिए कहा. पंजाब सरकार की यह स्थिति है.”

एक दिन पहले, गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लुधियाना में एक चुनावी रैली में चन्नी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि जब वह देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सके तो वह पंजाब की सुरक्षा कैसे कर सकते हैं. पंजाब में एक ही चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

ये भी पढ़ें-

हेलिकॉप्टर उड़ान का जिक्र कर पंजाब में PM Modi ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, क्या कुछ बोले?

कनाडा में आपातकाल लागू, शांतिपूर्ण ट्रक मार्च से घबराए पीएम जस्टिन ट्रूडो ने उठाया कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Embed widget