एक्सप्लोरर

Emergency In Canada: कनाडा में आपातकाल लागू, शांतिपूर्ण ट्रक मार्च से घबराए पीएम जस्टिन ट्रूडो ने उठाया कदम

Canada Covid Rule Protest: कनाडा में कोविड शासन को खत्म करने की मांग के साथ जारी विरोध प्रदर्शन को खत्म करने के लिए आपातकाल लगा दिया है.

Canada Emergencies Act: कनाडा में कोविड शासन को खत्म करने की मांग के साथ जारी विरोध प्रदर्शन को खत्म करने के लिए आपातकाल लगा दिया है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आपातकालीन अधिनियम को लागू किया है. समाचार एजेंसी ANI ने ट्वीट किया, "कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कोविड शासन के विरोध को समाप्त करने के लिए कनाडा के आपातकालीन अधिनियम को लागू किया."

कनाडा में ट्रक ड्राइवरों के देशव्यापी उग्र प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कहा कि वे इसे खत्म करने के लिए आपातकाल लागू कर रहे हैं, जिसका इस्तेमाल काफी मुश्किल समय में किया जाता है. ट्रूडो ने कहा, 'इससे हमारी इकॉनमी के साथ जनता की सुरक्षा पर भी बन आई है. हम अवैध और जोखिम वाली गतिविधियों को आगे नहीं बढ़ने दे सकते.'

बता दें कि कनाडा में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. कनाडा की राजधानी समेत कई शहरों में प्रदर्शन जारी हैं. राजधानी ओटावा के कई इलाके जाम हो गए हैं। ओटावा में 50 हजार से ज्यादा ट्रक ड्राइवर्स प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

अमेरिका-कनाडा सीमा पर बने सबसे व्यस्त पुल 'एम्बेसडर ब्रिज' पर भी प्रदर्शनकारी जमा थे लेकिन तकरीबन एक सप्ताह तक बंद रहने के बाद यह पुल रविवार देर रात फिर से खुल गया. पुल के मालिक ‘डेट्रॉइट इंटरनेशनल ब्रिज कंपनी’’ ने एक बयान में बताया ‘‘एम्बेसडर ब्रिज अब पूरी तरह खुल गया है, जिससे कनाडा और अमेरिका की अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक बार फिर से वाणिज्यिक सामान का मुक्त प्रवाह शुरू हो गया है.’’

विंडसर, ओंटारिया में पुलिस ने पहले कहा था कि कनाडा के कई ऑटोमोटिव संयंत्रों को अमेरिका के डेट्रॉइट शहर से जोड़ने वाले पुल के समीप दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया, सात वाहनों को हटाया गया तथा पांच वाहन जब्त किए गए.

गौरतलब है कि कनाडा में कोरोना वैक्सीन को अनिवार्य किए जाने को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन बड़ा संकट बन चुका है. इसी बीच जस्टिन ट्रूडो ने देशव्यापी विरोध से निपटने के लिए आपात स्थिति अधिनियम लागू कर दिया है.

Ukraine Russia Conflict: रूसी हमले से बचने के लिए यूक्रेन उठा सकता है यह कदम, यूक्रेनी राजदूत ने कही ये बात

उइगर मुस्लिमों के सवाल पर Imran Khan की China को क्लीन चिट, कहा- स्थिति वैसी नहीं जैसा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget