एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब कांग्रेस के 9 विधायकों का नाम कटना तय, CEC की बैठक में 50 उम्मीदवारों पर लगी अंतिम मुहर

Punjab Election: चुनाव आयोग पंजाब सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है. 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस ने साल 2017 में 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

Punjab Election Congress Candidates List: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार शाम को केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की पहली बैठक बुलाई. पार्टी की इस CEC बैठक से पहले उम्मीदवारों के नाम के चयन को लेकर पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) की स्क्रीनिंग कमेटी की अब तक 4 दौर की बैठकें दिल्ली में हो चुकी हैं. इस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन (Ajay Maken) ने पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ व अन्य कई नेताओं से चर्चा कर करीब 78 उम्मीदवारों के नाम पर आम सहमति बनने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को सौंप दिए हैं.

पंजाब कांग्रेस के 9 विधायकों का नाम कटना तय

फिलहाल गुरुवार को हुई इस बैठक में करीब 78 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को करीब 50 से 55 नामों पर CEC ने अंतिम मुहर लगा दी है. उम्मीद की जा रही है कि पार्टी 50 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अगले कुछ दिनों में कर देगी. हालांकि एक खास बात यह है कि पंजाब कांग्रेस के 9 सीटिंग विधायकों के नाम इस बार चुनाव में काटे जा सकते हैं. वहीं दूसरी ओर स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने यह पहले ही साफ कर दिया है कि पंजाब में एक परिवार से एक ही सदस्य को पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाएगा. पार्टी इसका कड़ाई से पालन करेगी.

दो सीटों पर लड़ सकते हैं चन्नी

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री चन्नी इस बार अपने वर्तमान सीट चमकौर साहिब के साथ जालंधर के 'आदमपुर' से भी चुनाव लड़ेंगे.

इस बार कांग्रेस पार्टी लगभग 68 मौजूदा विधायकों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है. इनमें से 10 ऐसे विधायक चिन्हित किए गए हैं, जिनके टिकट पर संशय बना है. वहीं 9 विधायकों का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है. उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में पंजाब को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्रीय चुनाव समिति की सहमति के बाद पहली सूची जारी कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान चन्नी ने सुरक्षा में चूक पर जताया खेद, कहा - 'आप सलामत रहो कयामत तक'

यूपी में BJP के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने, जल्द होगा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget