एक्सप्लोरर

Punjab Election: PM Modi ने बिना नाम लिए CM Kejriwal पर साधा निशाना, पंजाब के लोगों से कर दी ये अपील

Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फाजिल्का में चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने बिना नाम लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा.

PM Modi Election Rally: पंजाब में विधानसभा चुनाव-2022 (Punjab Assembly Election 2022) के लिए प्रचार अपने आखिरी दौर में है. राज्य में 20 फरवरी को मतदान होगा और 18 फरवरी को प्रचार का शोर थम जाएगा. मतदान (Voting) करीब आते ही राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को फाजिल्का में चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने बिना नाम लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो लोग आपको दिल्ली में घुसने नहीं देना चाहते वो आपसे वोट मांग रहे, ऐसे नेता को पंजाब में कुछ भी करने का हक नहीं है.

पीएम मोदी ने कहा, 'इस चुनाव में पंजाब में ये मेरी आखिरी सभा है. मैं बीते कुछ दिनों में पंजाब के अलग अलग क्षेत्रों में गया हूं. पूरे पंजाब में आज एक ही आवाज उठ रही है, बीजेपी को जीताना है, NDA को जीताना है. पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनाना है. आप देखिए, देश के इतने सारे राज्य हैं जहां कांग्रेस एक बार गई, फिर लौटकर नहीं आई और जहां बीजेपी को आशीर्वाद मिल गया, वहां तो कांग्रेस जड़-मूल से साफ हो गई.'

Punjab Election: PM Modi ने बिना नाम लिए CM Kejriwal पर साधा निशाना, पंजाब के लोगों से कर दी ये अपील

'पंजाब के लोगों को नई सोच और विजन की सरकार चाहिए'

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार मतलब, पंजाब का इस दशक में सबसे तेज विकास. पंजाब से रेत माफिया, ड्रग माफिया की विदाई, पंजाब की औद्योगिक इकाइयों में नई ऊर्जा, पंजाब के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के नए मौके. पंजाब के लोगों को नई सोच और विजन की सरकार चाहिए. 

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी पूरे समर्पित भाव से पंजाब के लोगों के सामने पंजाब की सुरक्षा और विकास का संकल्प लेकर आई है. एक बार बीजेपी को आपकी सेवा करने का मौका दीजिए. फिर देखिए कि डबल इंजन की सरकार कैसे पंजाब को तेज गति से आगे बढ़ाती है. 

सीएम चन्नी के बयान पर दिया ये जवाब 

पीएम मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भईया वाले बयान पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पंजाब का कोई गांव नहीं जहां यूपी बिहार के लोग नहीं हैं. कांग्रेस हमेशा दो राज्य के लोगों को आपस में लड़वती रही है, यह लोग किस का अपमान कर रहे हैं आप जानते हो, पंजाब में ऐसा कोई गांव नहीं होगा जहां पर हमारे यूपी बिहार के लोग मेहनत ना करते हो. 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल ही हमने संत रविदास की जयंती मनाई है, आप बताएं संत रविदास जी कहां पैदा हुए थे
क्या संत रविदास जी पंजाब में पैदा हुए हैं. संत रविदास पंजाब में नहीं उत्तर प्रदेश में पैदा हुए हैं. और आप कहते हैं उत्तर प्रदेश के भाइयों को घुसने नहीं देंगे. क्या आप संत रविदास को मिटा दोगे क्या आप संत रविदास को घुसने नहीं दोगे. 

पीएम मोदी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म कहां हुआ. गुरु गोविंद सिंह का जन्म पटना साहिब में हुआ और आप बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे तो क्या आप गुरु गोविंद सिंह का अपमान करोगे. क्या आप उस मिट्टी का प्रमाण करोगे और गुरु का अपमान करोगे. किस मिट्टी में इन गुरुओं को पैदा किया क्या आप उस मिट्टी के लोगों को राहत ने प्रदेश में घुसने नहीं देंगे. किस तरह की सोच को पंजाब में राज करने का अधिकार नहीं है. जो लोग भारत को एक राष्ट्र ही नहीं मानते देश की सुरक्षा नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Punjab Polls: ‘ऐसी बातें लोग कैसे बोल देते हैं…’, सीएम चन्नी के यूपी-बिहार भैय्या वाले बयान पर भड़के नीतीश कुमार

Punjab Election 2022: अमृतसर के मेयर Karamjit Singh Rintu ने जॉइन की AAP, पार्टी संयोजक केजरीवाल ने किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget