एक्सप्लोरर

Punjab Assembly Elections 2022: पंजाब में AAP का सीएम चेहरा भगवंत मान कहाँ से लड़ेंगे चुनाव? पार्टी ने किया एलान

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिये घोषित अपने सीएम उम्मीदवार भगवंत मान को धुरी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारने का आज एलान कर दिया है.

Punjab Assembly Election 2022 Dhuri Bhagwant Mann: आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिये घोषित अपने सीएम उम्मीदवार भगवंत मान को धुरी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारने का आज एलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी के  पंजाब सब प्रभारी राघव चड्ढा ने एक प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिये इसकी आधिकारिक घोषणा की. इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि मुझे ये बताते हुए खुशी है कि पंजाब के आन बान हमारे मान भगवंत मान धुरी विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. यह संगरुर जिले में आता है, जहां भगवंत मान का घर भी है. धुरी संगरुर लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां से भगवंत मान 2 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. 

राघव चड्ढा ने कहा, ''हमें विश्वास है कि धुरी के लोग प्यार और विश्वास बख्शेंगे, आम आदमी पार्टी साफ तौर पर 2022 के चुनाव की फ्रंट रनर बन रही है. हम सिर्फ आज अपने सीएम फेस का हल्का ( क्षेत्र ) नहीं बता रहे, बल्कि पंजाब के अगले सीएम का हल्का भी बता रहे हैं.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''भगवंत मान कहीं से भी लड़ेंगे तो जीतेंगे, लेकिन यह हमारी पॉलिटिकल स्ट्रैटेजी है, इसलिए हमने यह सीट चुनी है. उनके लिए वहां कोई भी कम्पटीशन नहीं है. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान धुरी इलाक़े में भी उनकी जीत (वोट सबसे ज्यादा मिले) हुई थी.

मुख्यमंत्री के रिश्तेदार के घर ED की रेड पर भड़की Congress, EC से शिकायत में कहा- CM Charanjit Channi को बदनाम करने की कोशिश

अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक ही पार्टी है जो अपने सीएम कैंडिडेट काम घोषणा करके चुनाव लड़ रही है. जबकि कांग्रेस में लड़ाई चल रही है, BJP और अकाली दौड़ में ही नहीं हैं और संयुक्त समाज मोर्चा भी एलान नहीं कर रहा है.

AAP पार्टी पर लगे टिकट बेचने के आरोपों पर राघव चड्ढा ने कहा कि आशु बांगड़ की प्रेस कॉन्फ्रेंस मैंने सुनी थी. उन्होंने कहा कि उन्हें होर्डिंग लगाने को कहा गया. यह तो कोई भी पार्टी कहेगी. आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के लिए यह षड्यंत्र रचा जा रहा है. विरोधियों पर आरोप लगाते हुये राघव चड्ढा ने कहा कि BJP कांग्रेस और अकाली मिलकर षड्यंत्र रच रहे हैं. बताया जा रहा है कि आशु बांगड़ का मोगा में अस्पताल है, जहां एबॉर्शन रेट ज्यादा है, उस दबाव में उन्होंने यह फैसला लिया.

Punjab Election: भगवंत मान ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर बोला हमला, पंजाब की खराब हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया

कौन हैं भगवंत मान?
भगवंत सिंह मान भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब से सांसद हैं. वह आम आदमी पार्टी के अकेले ऐसे नेता हैं जो लगातार दूसरी बार लोकसभा (संगरूर) का चुनाव जीता है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है. राजनीति में आने से पूर्व वह हास्य कलाकार रहे हैं.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget